{"_id":"59b59df24f1c1bfe7f8b5d57","slug":"201505074674-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीई से अभद्रता करने पर दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीई से अभद्रता करने पर दो गिरफ्तार
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीई से अभद्रता करने पर दो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे स्टेशन पर रविवार को दो युवकों ने टीटीई से अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने दोनों युवकों को दबोच लिया।
आरपीएफ के एसआई प्रदीप यादव ने बताया कि बबराला निवासी गौरव अपने दोस्त रवि निवासी फीरोजाबाद के साथ कालका एक्सप्रेस से अलीगढ़ आया था। रवि तो दिल्ली की ओर चला गया। लेकिन प्लेटफार्म से बाहर निकल रहे गौरव से टीटीई ने टिकट मांगा तो उसके पास कालका एक्सप्रेस का टिकट नहीं था।
क्योंकि कालका एक्सप्रेस में कम से कम 400 किमी की यात्रा का ही टिकट लेना होता है। इसके बिना यात्रा प्रतिबंधित होती है। इस पर टीटीई ने उससे 270 रुपये की रसीद कटवाने के लिए कहा।
गौरव के पास अपने दोस्त महावीर गुप्ता निवासी चंदौसी के पैसे रखे हुए थे। गौरव ने अपने दोस्त से फोन पर बात की। कुछ ही देर में महावीर वहां पहुंच गया। जुर्माने को लेकर दोनों टीटीई से उलझ गए।
विज्ञापन
इस बीच गौरव ने मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करने का प्रयास किया। तभी सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।