{"_id":"597e34544f1c1b45708b45a5","slug":"201501443156-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर गैंगरेप, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अगवा कर गैंगरेप, एक हिरासत में
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को अगवा कर गैंगरेप, एक हिरासत में
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा माफी में शनिवार को बाइक सवार युवक एक महिला को अगवा कर ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा माफी निवासी महिला शनिवार की रात काम करके घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने महिला को जबरन बाइक पर बैठा लिया और सुनसान स्थान पर ले गए।
मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग गए। चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने फोन से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन वहां पहुंच गए। रास्ते में पीड़िता ने एक युवक को पहचान लिया और पुलिस को खबर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए युवक से अभी पूछताछ कर रही है।