{"_id":"59458b8b4f1c1b9f378b45b6","slug":"201497729931-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में भारत-पाक के फाइन पर सट्टे का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में भारत-पाक के फाइन पर सट्टे का बाजार गर्म
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक के मुकाबले को लेकर सट्टे का बाजार गर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
इंग्लैंड में चल रही आईसीसी चैंपियंस क्रिकेट ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर लोगों का रोमांच चरम पर है।
रविवार होने के कारण इस मैच को आराम से देखने के लिए मन बना लिया गया है और पूरी तैयारियां की गई हैं। दूसरी ओर इस मैच के लिए सट्टेबाजी का काम भी शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा भाव भारत की जीत पर ही लगाया गया है।
जब भारत और पाकिस्तान किसी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हों तो मुकाबला सबसे रोमांचकारी होना स्वाभविक होता है। लोगों में सबसे ज्यादा संख्या में भाव लगाने वाले भारत की जीत पर हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जिन्होंने विपक्षी टीम पर दांव लगाया है।
इस मुकाबले को देखने के लिए विशेष रुप से इंतजाम किए गए हैं। इस मैच के लिए अपने कार्यों को स्थगित कर दिया है। दूसरी ओर मैच को लेकर चल रही सट्टेबाजी की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस भी पूरी चौकसी बरत रही है, जिससे शहर की संवेदनशील स्थिति किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।