फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   200 CCTV cameras scanned in petrol pump robbery

पेट्रोल पंप लूट: 200 सीसीटीवी कैमरों खंगाले, नहीं दिखा बदमाशों का चेहरा, पता बताने वालो को 25 हजार इनाम

Mon, 06 Jan 2025 04:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 04:27 AM IST
सार

एसपी देहात के नेतृत्व में घटना के खुलासे में एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। पुलिस बदमाशों को 5 जनवरी को नहीं पकड़ सकी, लेकिन कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
200 CCTV cameras scanned in petrol pump robbery
हरदुआगंज स्थित पेट्रोल पंप पर निरीक्षण करतीं एएसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली व हरदुआगंज में पेट्रोल पंपों पर लूटपाट करने वाले बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मफलर बांध रखे थे। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। एसएसपी संजीव सुमन ने पहचान बताने या सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


छह दिन पहले थाना बरला फिर 4 जनवरी रात अतरौली व हरदुआगंज में बदमाशों ने पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी देहात के नेतृत्व में घटना के खुलासे में एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें जुटी हैं। पुलिस बदमाशों को 5 जनवरी को नहीं पकड़ सकी, लेकिन कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में पांच टीमें जुटी हुई हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान कराई जा रही है। कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कर्मचारियों के हाथ बांधते कैद हुए बदमाश

हरदुआगंज में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के चेहरे मफलर व नकाब से ढके हुए थे। वीडियो फुटेज के अनुसार बदमाश रात 11:20 बजे पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसे थे। फिर उन्होंने सेल्समैन व चौकीदार समेत तीनों कर्मचारियों पर तमंचा तान दिए। विरोध पर कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच वहां लगी एलईडी को उठाकर कर्मचारी वीरेंद्र के सिर पर मार दिया। उसके बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। जाने के दौरान ऑटो मशीन का डीवीआर निकालने के साथ ही कर्मचारियों के हाथ-पैर रस्सी से बांधने के बाद मुंह पर टेप लगा दिया।


तीनों वारदातों को एक ही गिरोह ने दिया है अंजाम
खास बात है कि यहां लूटपाट में एक बदमाश ऐसा भी नजर आया है जो बरला पेट्रोल पंप पर लूट में शामिल नजर आया। जिससे तय हो गया है कि इन तीनों ही वारदात को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। पुलिस की संयुक्त टीमों ने पेट्रोल पंप के अलावा इलाके भर में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को बदमाशों की तलाश में खंगाला है। बदमाशों के मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। पुलिस टीमें हिस्ट्रीशीटर और अन्य शातिर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed