{"_id":"63d031c3ce65496ff1461945","slug":"20-thousand-rupees-and-mobile-looted-from-canteen-operator-aligarh-news-ali3097466131-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तमंचे के बल पर कैंटीन संचालक से लूटे 20 हजार रुपये और मोबाइल, बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तमंचे के बल पर कैंटीन संचालक से लूटे 20 हजार रुपये और मोबाइल, बदमाश फरार
Wed, 25 Jan 2023 06:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:30 AM IST
सार
गांव बरौठ छजूमल निवासी फैक्टरी में कैंटीन चलाते हैं। वह कैंटीन का सामान लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। दोनों बादमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित सुनील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव बरौठ छजूमल के रेलवे लाइन पास मंगलवार रात करीब 9:15 बजे के बाइक सवार दो बदमशों ने कैंटीन संचालक को घेर लिया। तमंचे के बल पर उससे 20 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव बरौठ छजूमल निवासी सुनील पुत्र मनोहर गांव के पास कोणार्क फैक्टरी में कैंटीन चलाते हैं। वह मंगलवार रात अलीगढ़ से कैंटीन का सामान लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव के निकट स्थित रेलवे लाइन के पास पहुंचते ही अचानक पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। उन्हें धमकाते हुए उनसे 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों बादमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़ित शोर मचाता हुए कोणार्क फैक्टरी पहुंचा तो वहां काम कर रहे मजदूर जुट गए। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच पीड़ित का परिवार भी वहां आ पहुंचा। लोधा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई गई है। दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन