फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   20 accused including former MLA summoned together

पूर्व विधायक सहित 20 आरोपी एक साथ किए तलब

Wed, 24 Aug 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
20 accused including former MLA summoned together
सपा के पूर्व विधायक वीरेश यादव आदि पर दर्ज दादों थाने पर उपद्रव के मुकदमे में एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई वाली अदालत एसीजेएम प्रथम चौ. संदीप सिंह ने आरोप तय करने की तारीख नियत कर दी है। इस मामले में 31 अगस्त को सभी 20 आरोपी तलब किए गए हैं। इस मामले में दो आरोपियों की इसी न्यायालय से जमानत अर्जी भी मंजूर की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 1996 में दादों थाने पर उपद्रव को लेकर धारा 147, 148, 149, 332, 353, 283, 427, 336, 7 सीएलए आदि में पूर्व विधायक वीरेश यादव आदि पर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें थाने में घुसकर उपद्रव आदि का आरोप था। इस मामले में मई में पूर्व विधायक ने खुद की जमानत कराई थी। इस मुकदमे पुलिस ने कुल 23 आरोपियों पर चार्जशीट दी, जिसमें से तीन आरोपी रनवीर, चंद्रपाल व बाबू सिंह का देहांत हो चुका है। दो आरोपी कुंवरपाल व नेत्रपाल की मंगलवार को ही जमानत अर्जी मंजूर हुई है। अदालत ने आरोप तय करने के लिए 31 अगस्त तारीख नियत कर सभी 20 आरोपी तलब किए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के खिलाफ गवाही दर्ज
अलीगढ़। गभाना थाने में पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में पहले गवाह के रूप में तत्कालीन थाना प्रभारी की मंगलवार को गवाही दर्ज हुई। एमपी/एमएलए मामलों की सुनवाई वाली अदालत एसीजेएम प्रथम चौ. संदीप सिंह की अदालत में तत्कालीन थाना प्रभारी सेवानिवृत्त सीओ जसपाल पावर गवाही देने पहुंचे। बता दें कि वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उस समय कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें यह गवाही दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed