फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीन जन प्रतिनिधि एवं अफसरों की फौज कर पाई मात्र एक शिकायत का निस्तारण

तीन जन प्रतिनिधि एवं अफसरों की फौज कर पाई मात्र एक शिकायत का निस्तारण

Wed, 08 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
तीन जन प्रतिनिधि एवं अफसरों की फौज कर पाई मात्र एक शिकायत का निस्तारण
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में कोल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवींद्र पाल सिंह समेत विभिन्न विभागों के अफसरों की फौज भी फरियादियों की शिकायतों का समाधान नहीं कर सकी। मंगलवार को आई 114 शिकायतों में से यह सभी गण्यमान्य मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण कर सके।

संपूर्ण समाधान दिवस में इस बार भी राजस्व, पुलिस एवं विद्युत की शिकायतों का बोलबाला रहा। इसके अलावा समाज कल्याण, नगर निगम की भी शिकायतें रहीं।

फरियादी आए और अपनी फरियाद कर लौट गए, लेकिन उन्हें मात्र कार्रवाई के आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। हरदुआगंज क्षेत्र से जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने आया रामपाल तो मात्र आश्वासन से इस कदर भन्नाया हुआ दिखा कि बोला इतने बड़े-बड़े लोग बैठे हैं।
विज्ञापन


अफसर भी मौजूद है। अगर ये सब मिलकर छोटी-छोटी शिकायतों का समाधान नहीं कर सकते तो फिर काहे का दिखावा हो रहा है। अध्यक्षता करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने सभी संबंधित अफसरों को सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर तहसीलदार गौतम कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed