{"_id":"5b6364394f1c1bbd298b7846","slug":"191533240377-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली उर्वरक बेचने के मामले में आठ दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली उर्वरक बेचने के मामले में आठ दुकानें निलंबित
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिले में नकली उर्वरक बेचने की शिकायतों के मद्देनजर कोल, गभाना, खैर, इगलास एवं अतरौली में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की गई।
इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने खैर क्षेत्र में 28 दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए आठ नमूने भरे और नकली उर्वरक बेचने के मामले में चार दुकानों को निलंबित कर दिया।
कोल व गभाना में 18 दुकानों की चेकिंग कर पांच नमूने भरे। इगलास में 14 दुकानों पर छापा मारकर पांच नमूने भरे तो अतरौली में 25 दुकानों पर छापा मारकर सात नमूने भरे गए। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।