{"_id":"5b3d30294f1c1b97468b4a66","slug":"191530736681-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेजीडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेजीडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सातवें वेतन आयोग के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की आम सभा में डॉक्टरों ने कहा कि सातवें वेतन आयोग का लाभ अधिकारी ले रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों को आज तक नहीं दिया गया।
उन्होंने सातवें वेतन दिलाने के लिए 20 जुलाई तक यूनिवर्सिटी को समय दिया है। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला आजम ने कहा कि सातवां वेतन नहीं मिलने की स्थिति में यूनिवर्सिटी प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में केस फाइल करें अन्यथा रेजीडेंट डॉक्टर अपने दैनिक कार्य का बहिष्कार करेंगे।
इससे पूर्व ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले कई छात्रों ने सातवें वेतन का लाभ दिलाने की मांग की। आरडीए उपाध्यक्ष डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि एफओआरडीए दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. विवेक चौकसे, एम्स आरडीए के अध्यक्ष डॉ. हरजीत भट्टी, यूनाइटेड आरडीए के डॉ. अंकित ओम आदि जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों की लड़ाई में साथ हैं।