फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कोआपरेटिव के साथ अन्य बैंकों के एनपीए धारक किसानों के कर्जे होंगे माफ

कोआपरेटिव के साथ अन्य बैंकों के एनपीए धारक किसानों के कर्जे होंगे माफ

Tue, 09 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
कोआपरेटिव के साथ अन्य बैंकों के एनपीए धारक किसानों के कर्जे होंगे माफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अब सहकारी बैंक के साथ अन्य बैंकों के एपीए एकाउंट धारक किसानों को भी किसान ऋण मोचन योजना का लाभ मिलने जा रहा है। इस नई स्कीम के तहत बैंकों के माध्यम से 15 हजार किसानों के आवेदन मिले हैं। जिला स्तरीय समिति जल्द ही सत्यापन के आधार पर इनका चयन करेगी। 15 जनवरी तक पात्र पाए गए किसानों के खातों में ऋण माफी का पैसा आ जाएगा।

योगी सरकार की एक लाख रुपये तक के फसलीय ऋण वाले लघु एवं सीमांत किसानों की कर्ज माफी योजना में अब तक मात्र आम किसानों के कर्ज माफ हुए। इसके बाद सहकारी बैंक के एनपीए एकाउंट धारक किसानों की कर्ज माफी की बारी थी, लेकिन सरकार ने नई स्कीम जारी कर अन्य बैंकों के एनपीए एकाउंट धारक किसानों को भी कर्जमाफी के दायरे में लाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इसके अनुपालन में स्टेट बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों ने अब तक अपने 5500 एनपीए खाता धारकों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि कोआपरेटिव बैंक ने पहले से ही 9500 एनपीए खाता धारकों की सूची जारी कर रखी है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रवीण सिंह ने स्वीकार किया कि एनपीए मामले में अब तक 15 हजार आवेदन आए हैं।


जल्द ही जिला स्तरीय समिति की बैठक में पात्र पाए गए किसानों के नामों पर मोहर लगाकर इसे योजना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 15 जनवरी तक सभी के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed