फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मूरी एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो यात्रियों को लहूलुहान किया

मूरी एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो यात्रियों को लहूलुहान किया

Thu, 28 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
मूरी एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो यात्रियों को लहूलुहान किया
मूरी एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो यात्रियों को लहूलुहान किया
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

मूरी एक्सप्रेस में फौजी ने अपने साथियों के साथ मिल कर चोला रेलवे स्टेशन पर हाथरस के पांच युवकों को जमकर पीटा, जिसमें दो के तो सिर में गहरी चोटें आई हैं। बाकी तीन भी चुटैल हो गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनके हजारों रुपये और मोबाइल भी लूट लिया है। पीड़ितों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में तहरीर दे दी।

सहपऊ हाथरस के रानी नगला निवासी मनोज ने बताया कि वह अपने चार दोस्तों के साथ दिल्ली के ताज होटल में काम करते हैं। बुधवार सुबह मुरी एक्सप्रेस में सवार होकर घर जा रहे थे। कोच में सीटों पर फौजी यात्री सोकर जा रहे थे। उन्होंने एक यात्री को उठाया, तो उसके साथी ने मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने सीट पर अपना बैग रख दिया और कोच के गेट के पास खडे़ हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच सो रहे यात्री उठे और उन्होंने बैग भी उठाकर फेंक दिया। जिस पर बहस हो गई। गाजियाबाद से निकलने के बाद फ ौजी ने अपने साथियों को फ ोन करके चोला स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन के रुकते ही हमलावर कोच में सवार हो गए और उन्होंने लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज का आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग उसके पास से 15200, नरेंद्र से 13000 व मोबाइल, हरिमोहन से 10,500 और हरिओम से 4200 रुपये छीन ले गए। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने उन्हें बचाया। इस बीच हमलावर फ रार हो गए। जीआरपी के एसएसआई अब्दुल कादिर ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है, प्रारंभिक जांच में मारपीट का ही मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed