फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे के पहलवान ने हरियाणा के पहलवान को दी शिकस्त

रेलवे के पहलवान ने हरियाणा के पहलवान को दी शिकस्त

Fri, 03 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के पहलवान ने हरियाणा के पहलवान को दी शिकस्त
रेलवे के पहलवान ने हरियाणा के पहलवान को दी शिकस्त
विज्ञापन


ब्यूरो अमर उजाला अलीगढ़।

नुमाइश मैदान स्थित राजेंद्र अखाड़ा में चल रही नार्थ इंडिया कुश्ती में रेलवे के पहलवान जसवंत ने हरियाणा के पहलवान आजाद को शिकस्त दी। कुश्ती 21 हजार रुपये की थी। तीन दिवसीय कुश्ती के दूसरे दिन 156 कुश्तियां हुईं।

गुरुवार को मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व नगर निगम के सफाई कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील टुंडा ने आजाद पहलवान व जसवंत पहलवान का आपस में हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। महिला पहलवान नीतू और दीक्षा की कुश्ती हुई। इसमें दीक्षा विजयी रहीं। वहीं पहलवान सोनिया व नंदिनी के बीच बराबरी पर कुश्ती छूटी। उधर, मुशर्रफ, फैज, हुमायू, सरफराज, आशिफ, अदनान, नाजिम, सुमित, विकास, नईम, राजा, मोहसिन, आकिब, सनी, विजय, संजय, मुजाहिद, दानिश आदि ने कुश्ती जीती।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक कुश्ती होगी। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व महापौर शकुंतला भारती, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत होंगे। निर्णायक फरहान खलीफा व शकील खलीफा रहे। इस मौके पर आयोजक नदीम खांडे, डॉ. प्रशांत शर्मा, डिब्बा पहलवान, यासीन शम्स, तस्लीम मुख्तार, कंछी पहलवान, मुकीम पहलवान, शकील पहलवान, फरहत खलीफा, ललतेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed