{"_id":"59e11e564f1c1b9e678b59f4","slug":"191507925590-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के गांव में पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के गांव में पानी की आपूर्ति ठप
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री के गांव में पानी की आपूर्ति ठप
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में एक मोबाइल कंपनी की ओर से बिछाई जा रही लाइन के कारण पानी आपूर्ति वाला पाइप फट गया। इससे गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
यह जानकारी होते ही पालिका कर्मी पाइप लाइन ठीक करने में जुट गए हैं। बगैर परमीशन के मोबाइल की लाइन बिछाने पर नगर पालिका ने ठेकेदार व कंपनी को नोटिस दिया है।
शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का पैतृक गांव मढ़ौली नगर पालिका की सीमा में लगता है। मढ़ौली में पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका ने पाइप लाइन बिछा रखी है। एक मोबाइल कंपनी की लाइन मढ़ौली होकर दूसरे टॉवर तक ले जाई जा रही है।
विज्ञापन
पालिका का आरोप है कि मोबाइल कंपनी की लापरवाही से पाइप लाइन फट गई। इससे गांव में आपूर्ति ठप हुई। चूंकि गांव शिक्षा राज्यमंत्री का है, इसलिए नगर पालिका कर्मी भी आननफानन पाइन लाइन ठीक करने में जुट गए।
शुक्रवार देर रात तक पाइप लाइन ठीक करने में कर्मचारी लगे रहे। जलकल इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि पाइप लाइन ठीक कराई जा रही है।