फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   19.78 lakh people got Covid vaccine in nine months and five days

अलीगढ़ः नौ माह पांच दिन में 19.78 लाख लोगों को लगा कोविड टीका

Fri, 22 Oct 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
19.78 lakh people got Covid vaccine in nine months and five days
देश में नौ माह पांच दिन में 100 करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीका लग गया है। जनपद में इस अवधि में 19.78 लाख लोगों को टीकाकरण किया गया। 16 जनवरी 2021 को देश के साथ ही अलीगढ़ में टीकाकरण का शुभारंभ हुआ था। शुरू में सिर्फ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। उस समय स्वास्थ्यकर्मी भी टीका लगवाने में हिचकिचा रहे थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद स्वास्थ्यकर्मी काफी प्रभावित हुए थे। जनपद में शुरू में टीका की रफ्तार सुस्त रही। धीरे-धीरे इसमें तेजी आई। लोग जागरूक भी हुए। 18 आयु वर्ग को अनुमति मिलने के बाद टीका में तेजी आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमानित तौर पर करीब 27 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बृहस्पतिवार को 12102 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जनपद में अब तक टीकाकरण
कुल - 1978155
डोज 1 - 1547105
डोज 2 - 431050
देश के साथ अलीगढ़ जनपद कंधे से कंधे मिलाकर चल रहा है। टीकाकरण के कारण ही कोरोना पर नियंत्रण हो रहा है। अब टीका से वंचित लोगों से आग्रह है कि वह टीका जरूर लगवाएं और कोरोना को देश, प्रदेश एवं जिला से विदा करने में सहयोगी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमके माथुर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधि एवं जनता के सहयोग से 19.78 लाख लोगों को टीका लगा है। पहली डोज लगवा चुके लोग दूसरी डोज निर्धारित समय पर जरूर लगवा लें। कोरोना पर अंतिम प्रहार का वक्त है।
- शरद गुप्ता, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed