{"_id":"61fae38fad27d6387f31244f","slug":"1830-elderly-and-disabled-people-of-the-district-will-vote-by-postal-ballot-sitting-at-home-city-office-news-ali2843691132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जिले के 1830 बुजुर्ग व दिव्यांग घर बैठे ही करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जिले के 1830 बुजुर्ग व दिव्यांग घर बैठे ही करेंगे पोस्टल बैलेट से मतदान
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने इस बार प्रयोग के तौर पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए 80 साल से अधिक उम्र वाले बुर्जुगों व दिव्यांगों को घर बैठे ही पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा दी है। इसके तहत जिले के 1830 बुजुर्ग व दिव्यांग पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। हालांकि जिले में दोनों की संख्या हजारों में हैं। लेकिन काफी कम संख्या में बुर्जुगों व दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने में अपनी सहमति जताई है। चार से छह फरवरी के बीच वीडियोग्राफी की निगरानी में करीब 115 पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर मतदान कराएंगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पुलिस फोर्स भी रहेगा साथ
एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि सातों विधान सभाओं में पोस्टल बैलेट से मतदान कराने को 115 टीमों की तैनाती की गई है। तहसीलवार टीमों की रवानगी होगी। पोलिंग पार्टी के साथ एक माइक्रो आब्जर्वर व वीडियोग्राफी टीम के साथ ही पुलिस कर्मी भी साथ होंगे। सहमति पत्र देने वाले चिन्हित मतदाता के घर पहुंचने पर वीडियोग्राफी निगरानी टीम की मौजूदगी में मतदाता को पोस्टल बैलेट दिया जाएगा। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के एजेंट भी इस दौरान मौजूद रह सकते हैं। मतदाता उस पोस्टल बैलेट पर मुहर लगाएगा और लिफाफा बंद करके टीम को वापस कर देगा। जिसे बैलेटे बॉक्स में डालकर टीम मतगणना के लिए जमा कराएगी।
विधान सभावार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा का नाम, बुजुर्ग मतदाता, दिव्यांग मतदाता, टीम
71 खैर, 188, 68, 18
72 बरौली, 176, 129, 22
73 अतरौली, 404, 115, 20
74 छर्रा, 98, 45, 10
75 कोल, 122, 74, 17
76 शहर, 122, 95,19
77 इगलास, 113,81, 20