{"_id":"5cc8b122bdec22077654d540","slug":"181556656418-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों हो रहे परेशान, 12 वीं के बाद कोर्स कर मार लें मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यों हो रहे परेशान, 12 वीं के बाद कोर्स कर मार लें मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल कुमार ओझा, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़। 12वीं उत्तीर्ण कर चुके या परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र कैरियर को लेकर परेशान न हों। आप के सामने कैरियर बनाने के लिए पाठ्यक्रमों की भरमार है। जरूरत इस बात की है कि आप अपने व्यक्तित्व एवं रुचि को पहचानें और उसी के अनुसार भविष्य के सपने को साकार करने में जुट जाएं।
रुचि-अरुचि का जिक्र इसलिए हो रहा है ताकि आप पाठ्यक्रम चयन के बाद पूरे जोश एवं उत्साह से पढ़ाई करें और अपने क्षेत्र में शीर्ष मुकाम तक पहुंचे।
एएमयू ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद का कहा है कि 12वीं के बाद छात्र अपनी रुचि के अनुसार किसी भी क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं। सामान्यत: 12वीं के बाद दो तरह के कोर्स होते हैं।
पहला डिग्री कोर्स एवं दूसरा प्रोफेशनल कोर्स। एक अन्य महत्वपूर्ण विकल्प है कि छात्र विभिन्न तरह की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर सीधे नौकरी हासिल कर सकते हैं। एसएसबी, एनडीए, बैंक, रेलवे के अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पदों के लिए निकलने वाली रिक्तियां बेहतर विकल्प हैं। साइंस के क्षेत्र में जाने को इच्छुक छात्र बीटेक, बीसीए, भूगर्भ विज्ञान आदि में जा सकते हैं।
विज्ञापन
लाइफ साइंस में दिलचस्पी रखने वाले छात्र-छात्रों के लिए एमबीबीएस, बीडीएस, फिजियोथेरेपी, बीफार्मा, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, बायोकेमेस्ट्री आदि बेहतर विकल्प है। कामर्स के छात्र बीकॉम, सीएस, सीए और आईसीडब्लूए आदि में जा सकते हैं। आर्ट्स के छात्र बीएएलएलबी, बीबीए, बीजेएमएस, फैशन टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, ट्रेवल एंड टूरिज्म, सोशल वर्क का कोर्स कर सपने साकार कर सकते हैं। साद हमीद का कहना है कि छात्र अपने अभिभावक के साथ या व्यक्तिगत रूप से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस में आकर कैरियर से संबंधित सलाह ले सकते हैं।
टॉपर की जुबानी
मैंने शुरू से ही अपना दिमाग एनडीए पर फोकस कर रखा है। अब इंटर का रिजल्ट आ गया है। एनडीए की तैयारी चल रही हैै।
-लोकेश शर्मा, 12वीं टॉपर अलीगढ़
मेरी दिलचस्पी इंजीनियरिंग में है। बचपन से ही इच्छा थी कि इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी इंजीनियर बनूं। जेईई मेंस की परीक्षा में सफल हो गया हूं।
-आशीष कपूर, 12वीं में चौथी रैंक अलीगढ़
मेरी सोच शुरू से ही स्पष्ट और पारदर्शी थी। मैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर बनना चाहता हूं। उसी दिशा में पढ़ाई की है।
-चंचल प्रताप सिंह, 12वीं में नौंवी रैंक अलीगढ़