फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नुमाइश में स्थगित हुआ मुशायरा अब 23 मार्च को शहीदी दिवस पर होगा

नुमाइश में स्थगित हुआ मुशायरा अब 23 मार्च को शहीदी दिवस पर होगा

Fri, 08 Mar 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश में स्थगित हुआ मुशायरा अब 23 मार्च को शहीदी दिवस पर होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में होने वाला और बाद में स्थगित हुआ, कुल हिंद मुशायरा अब 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर पर पर होगा। मुशायरा कोहेनूर मंच पर नहीं कृष्णांजलि नाट्यशाला में होगा।

इस मुशायरे के माध्यम से पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसीलिए इसके आयोजन की तिथि 23 मार्च चुनी गई है, जिस दिन शहीद ए आजम भगत सिंह और उनके साथियों को फांसी दी गई थी।
विज्ञापन


अलीगढ़ नुमाइश में अन्य कार्यक्रमों के साथ साथ कुल हिंद मुशायरा भी होता है। इसमें देश के नामचीन शायर शिरकत करते हैं। इस बार प्रदर्शनी में इस मुशायरे की तारीख 13 फरवरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई हिंसा और उपद्रव की घटना के बाद हालात को देखते हुए प्रशासन ने मुशायरा स्थगित कर दिया था। मुशायरे को प्रदर्शनी के बाद आयोजित करने की बात कही गई थी।

इस बात की घोषणा समापन समारोह कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अपने संबोधन में भी कही थी। अब मुशायरे का संयोजन करने वाले डॉ. मुदस्सिर कहते हैं कि यह मुशायरा अब 23 मार्च को कृष्णांजलि नाट्यशाला में होगा।


इसमें जिन शायरों के आने की संभावना है उनमें मुनव्वर राना, अंजुम रहबर, शबीना अदीब, नसीम निकहत, ताहिर फराज, मंजर भोपाली आदि शामिल हैं। शायरों की सूची में फेरबदल भी हो सकता है।

मुशायरे के माध्यम से पुलवामा में शहीद हुए और इसके बाद पाकिस्तान को जवाबी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed