फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज

विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज

Sat, 02 Mar 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।ो
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शनिवार आज दोपहर 12:30 बजे से कमिश्नर अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में होगी। इस अति महत्वपूर्ण बैठक में महानगर के विकास के लिए आवश्यक वर्ष 2031 की महायोजना का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा तो बहुप्रतीक्षित ट्रांसपोर्ट नगर के लिए होने जा रहे भूमि अधिग्रहण, अगले वित्तीय वर्ष का बजट समेत अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर गहन चर्चा के पश्चात प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

बताते चलें कि पूर्व में विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 28 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दो मार्च को कराने का निर्णय लिया गया। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने स्वीकार किया कि बोर्ड बैठक में जिले के विकास के लिए आगामी दस वर्षों के लिए बनायी जाने वाली वर्ष 2031 तक की महायोजना के प्रस्ताव पर अंतिम मोहर लगेगी।
विज्ञापन


यही नहीं ब्लाक लोधा के पास गांव ल्होसरा में 85 हेक्टेयर एरिया में बनने जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण में आ रही किसानों की भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव भी पारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर किसानों को जमीन का मुआवजा तय किये जाने को मूल्य निर्धारण समिति की बैठक का भी निर्णय होगा। इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष का बजट, संपत्ति, कर्मचारी नियमितीकरण समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी और प्रस्ताव पास किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed