{"_id":"5c14159dbdec2253b238828d","slug":"181544820125-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बच्चे में दिखी खेल में ऊंचाइयां छूने की बेताबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बच्चे में दिखी खेल में ऊंचाइयां छूने की बेताबी
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला और वैष्णो इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक 2018 का आगाज शुक्रवार को कदमताल और बच्चों की सलामी से हो गया। बच्चों ने एक सुर में बोले, जब अमर उजाला ने खेलने का मौका दिया है, तो जरूर खेलेंगे और रचेंगे नया इतिहास।
मार्च पास्ट में अमर उजाला का बैनर लेकर लोग सबसे आगे चल रहे थे। इसके पीछे जिला ओलंपिक संघ का बैनर था। इसके बाद हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज की एनएससी टुकड़ी थी। फिर अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, कृष्णा गर्ल्स हाईस्कूल गनेश विहार कॉलोनी, विजडम पब्लिक स्कूल, विश्व भारती स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, मॉडर्न कान्वेंट कॉलेज, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, अलनूर चैरिटेबल ट्रस्ट सोसाइटी के बच्चे चल रहे थे।
इन बच्चों ने अतिथियों को सलामी दी। मार्च पास्ट में स्कूल की अगुआई कर रहे बच्चे के हाथों में झंडा था। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का बैंड ने समां बांध दी। वहीं, एनएससी कैडेट की कदमताल देखकर सब मंत्रमुग्ध हो गए। अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के शिक्षक इरशाद अहमद के निर्देशन में मार्च पास्ट हुआ। इसके बाद विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘चक दे इंडिया’ नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सतीश मूर्ति की टीम ने ‘मेरे देश की धरती...’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। 24 दिसंबर तक होने वाले ‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक-2018’ में 16 स्पर्धाएं होंगी। संचालन यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया।
ये रहे मौजूद
शिक्षाविद् रक्षपाल सिंह, विनीत आटोमोबाइल्स के अमन राठी, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्याम कुंतेल, मदर्स टच स्कूल की डायरेक्टर आरती मित्तल, विश्व भारती पब्लिक की प्रिंसिपल सुनीता सिंह, हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल के वीके चौधरी, बचपन प्ले स्कूल की डायरेक्टर पारुल जिंदल, राजीव चौहान, एएमयू के असिस्टेंट डायरेक्टर अरशद महमूद, पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के शिक्षक इरशाद अहमद, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल एलके पीटर, रुबिया आसिफ, नागरिक चेतना समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा जेल रोड, महासचिव ठा. आनंद सिंह, हरिबाबू बघेल, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ.निशित शर्मा, लवली चौहान, फिट इंडिया फाउंडेशन के मुकेश कुमार, राहुल सारस्वत, दीपक राघव, राहुल चौहान, बिग एफएम से कल्पना सिंह, कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के शिक्षक इरशाद अहमद, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल एलके पीटर, एचबी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैप्टन एके सिंह, विनीत यादव, वॉलीबाल संघ के सचिव प्रेम सिंह, विवेक चौधरी, भगत सिंह बाबा, राकेश चौधरी, मुजाहिद असलम, चमन शर्मा आदि।
मार्च पास्ट में ब्रिलिएंट स्कूल का दूसरे साल भी दबदबा
मार्च पास्ट में दूसरे साल भी ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल दूसरे व शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। जबकि एचबी इंटर कॉलेज की एनएससी टुकड़ी को विशेष पुरस्कार मिला।
यह हैं सहयोगी
- वैष्णव इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य प्रायोजक)
- एनपी कंस्ट्रक्शन
-प्रशांत इंटरप्राइजेज
- आईआईएमटी
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल
- विनीत आटोमोबाइल्स
- विवेकानंद कालेज आफ टेक्नालोजी एंड मैनेजमेंट
- ड्रीम विजन डेवलपर्स
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ओटू जिमनेजियम
- विश्व भारती पब्लिक स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- बचपन प्ले स्कूल
-एक्सीलेंट पेस कंट्रोल
वर्जन
देश और खुद के लिए खेलें : अनुज
अर्जुन अवार्डी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सीओ खैर अनुज चौधरी ने कहा कि सबसे पहले वह अमर उजाला को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में निश्चलता व शुद्धता दोनों होती है। खिलाड़ियों से कहा कि वे देश और खुद के लिए खेलें। पढ़ना तो अच्छा है ही। साथ ही खेल भी और अच्छा है। इसका सुबूत वह स्वयं हैं। कहा, स्कूलों में खेलकूद शिक्षा की कक्षाएं अनिवार्य होनी चाहिए। इससे देश को खिलाड़ी मिलेंगे और स्वस्थ व्यक्ति भी।
---
अमर उजाला का खेलकूद से सरोकार : अनिल
जिस तरह से अमर उजाला का सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक के साथ-साथ खेलकूद से सरोकार है। वैसे ही योगी सरकार भी खेलकूद के प्रति गंभीर है।
-अनिल पाराशर, विधायक कोल
---
मशाल की रोशनी में भविष्य चमकेगा : कमांडेंट
अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक की शानदार शुरुआत हो रही है। मशाल की रोशनी में भविष्य चमकेगा। शक्ति प्रदर्शन का द्योतक मशाल है।
-हेलाल फिरोज, कमांडेंट आरएएफ
--
देश का नाम रोशन करें खिलाड़ी : श्यौराज
खेल आयोजन कराने के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है। बच्चे अच्छा खेलकूद कर अपना व अपने देश का नाम रोशन करें। यही कामना है।
-ठा. श्यौराज सिंह, भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष
---
सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद : अपर आयुक्त
अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक का आगाज शानदार रहा। उम्मीद भी है कि इस खेल आयोजन का अंजाम भी अच्छा होगा। सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद।
-फैसल आफताब, अपर आयुक्त
--
ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा आयोजन : आरती
अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह आयोजन अपनी ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।
-आरती मित्तल, डायरेक्टर, मदर्स टच स्कूल
--
अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा : राठी
पिछली बार की तरह इस बार अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक रहेगा। खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा।
-अमन राठी, डायरेक्टर, विनीत आटोमोबाइल्स
---
सफल आयोजन की बधाई : महलवार
पिछली बार अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक का हिस्सा था। इस बार भी हूं। सफल आयोजन के लिए बधाई देते हैं।
-पंकज महलवार, सचिव आईआईएमटी
---
अगले साल होगा अमर उजाला यूपी ओलंपिक : आनंदेश्वर
यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने फोन के जरिये जानकारी दी है कि अगले साल अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक न होकर अमर उजाला यूपी ओलंपिक होगा। इस आयोजन में प्रदेश भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कहा, इस आयोजन को प्रदेशव्यापी बनाना चाहते हैं।