फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अलीगढ़ सबसे खास

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अलीगढ़ सबसे खास

Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अलीगढ़ सबसे खास
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी में बनने वाले डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में शामिल छह जिलों में से केवल अलीगढ़ सबसे खास है, क्योंकि यहां सर्वाधिक मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, जो इस कॉरिडोर में शामिल दूसरे किसी जिले में नहीं है। कारण..नोएडा के जेवर में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा हैै और टप्पल से एनसीआर की दूरी महज 40 मिनट है।

दरअसल, अलीगढ़ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की इकाइयों के लिए टप्पल के पास 650 एकड़ की जमीन प्रस्तावित की गई है। जहां रक्षा उत्पादन इकाइयां स्थापित होंगी। यहां रक्षा उपकरण और साज-ओ-सामग्री बनेगी। यहां से जेवर एयरपोर्ट की दूरी लगभग 40 मिनट है। यही नहीं यहां से नोएडा भी इतनी ही दूरी है।
विज्ञापन


जेवर टोल प्लाजा पार करते ही नोएडा की बहुमंजिला इमारतों के साथ एनसीआर शुरू हो जाता है, इसलिए यहां बनने वाले उत्पाद कारगो हवाई जहाज से आसानी से पूरी दुनिया में भेजे जा सकेंगे और एयरपोर्ट तक माल पहुंचाने का स्थानीय भाड़ा बहुत कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के मुकाबले कॉरिडोर में शामिल झांसी, कानपुर, आगरा, चित्रकूट और लखनऊ में ये सुविधा नहीं है। लखनऊ में एयरपोर्ट है, लेकिन वो इतनी सुविधाओं से लैस नहीं है, जितना जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, इसलिए इस पूरे कॉरिडोर में अलीगढ़ मूलभूत सुविधाओं के लिहाज से सबसे बेहतर शहर है। यही नहीं नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा को जोड़ता हुआ सिक्स लेन यमुना एक्सप्रेस वे भी टप्पल से गुजरता है।

अलीगढ़ आगरा हाईवे, अलीगढ़ मथुरा हाईवे, अलीगढ़ गाजियाबाद हाईवे, अलीगढ़ कानपुर हाईवे, अलीगढ़ मुरादाबाद हाईवे भी इसमें अहम मददगार साबित होंगे। जिससे कोई भी माल कहीं से भी मंगवाया या भेजा जा सकेगा।

इसके साथ ही नई दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग और रेलवे की मालगाड़ियों के लिए बन रहा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी टप्पल के पास से ही गुजर रहा है, जिसके लिए भदेसी में लोडिंग-अन लोडिंग हब बन रहा है। इस हब से उद्यमी क च्चा माल मंगा सकेंगेे। एक बात और.. इस कोरिडोर के बनने से एनसीआर के रियल एस्टेट को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यहां की इकाइयों में काम करने वाले कामगारों से वहां की खाली बिल्डिंग बसेंगी।

400 अतिथियों के साथ 700 लोगों की व्यवस्था
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की 11 अगस्त की बैठक में इजरायल और फ्रांस दोनों देशों के राजदूत आएंगे। एक अन्य देश के राजदूत से बातचीत चल रही है। उनका कार्यक्रम भी जल्द आ जाएगा। इनके साथ ही वीवीआईपी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय से फाइनल हो रहा है, जिससे आयोजन से ठीक पहले जारी किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन इस बैठक में 700 लोगों के लिए तैयारियां कर रहा है, जिसमें 400 उद्यमी अलीगढ़ से ही हैं। इसके अलावा आगरा से नौ, झांसी के पांच, कानपुर के चार उद्यमी आएंगे। इसके अलावा स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस फोर्स, पीएसी, आरएएफ, रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और कामगारों को मिला कर ये संख्या 700 तक पहुंच रही है। जिला प्रशासन 700 लोगों के खानेपीने और आठ घंटे तक ठहरने की व्यवस्था कर रहा है।

उद्योगों का डाटा हो रहा ऑनलाइन
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक से पहले जिला उद्योग केंद्र जिले के हर छोटे बड़े उद्योग की हर सूचना की एक्सल फाइल बनाने में जुटा है, जिससे हरेक जानकारी अंगुलियों पर हो। किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या नेता के पूछने पर त्वरित जवाब पेश किया जा सके। इसके लिए डाटा टीम काम कर रही है। इससे पहले एक बुकलेट भी बनाई गई है, जो अब तक की हर जानकारी से लैस है।

हर शाम हो रही बैठक
डिफेंस कॉरिडोर की 11 अगस्त की प्रस्तावित बैठक से पहले 10 अगस्त तक इसकी तैयारियों को लेकर डीएम मॉनीटरिंग कर रहे हैं। हर छोटे बड़े काम पर वह खुद ही नजर रख रहे हैं। हर शाम छह बजे इसको लेकर कलक्ट्रेट में बैठक होगी।


राष्ट्रपति बांटेंगे 35 उद्यमियों को लोन स्वीकृत पत्र
लखनऊ में दस अगस्त को प्रस्तावित ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ सम्मिट में राष्टपति रामनाथ कोविंद उद्यमियों को 500 करोड़ रुपये के लोन स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला उद्योग केंद्र से अलीगढ़ से 35 उद्यमियों को लखनऊ ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान के नेतृत्व में उक्त उद्यमी लखनऊ रवाना होंगे। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि योजना में अलीगढ़ के लिए 50 करोड़ रुपये के ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अलीगढ़ में उद्यमियों को अब तक 16.40 करोड़ के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं। लीड बैंक मैनेजर ने सभी बैंकों से स्पष्ट रूप से कहा है कि इस योजना में नौ अगस्त से पहले सभी पात्र आवेदकों के लोन स्वीकृत करा दें। सम्मिट के लिए 134 उद्यमियों ने आवेदन किए हैं। 35 को लखनऊ भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed