फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इंडियन जूनियर हॉकी टीम में एएमयू के फराज का चयन

इंडियन जूनियर हॉकी टीम में एएमयू के फराज का चयन

Sat, 07 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
इंडियन जूनियर हॉकी टीम में एएमयू के फराज का चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद फराज ने इंडियन जूनियर हॉकी टीम में अपना स्थान बना लिया है। हॉकी इंडिया ने अंडर 23 इंडियन जूनियर हॉकी टीम के 17 सदस्यों में मोहम्मद फराज का नाम भी शामिल किया है। यह टीम 14 से 21 जुलाई 2018 तक बेल्जियम के एंटवर्प में खेले जाने वाले 6 राष्ट्रों के टूर्नामेंट में भाग लेगी।

बेल्जियम रवाना होने से पूर्व मोहम्मद फराज ने कहा कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सफलता प्राप्त करेगी। वह स्वयं अच्छा प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने चयन के लिये एएमयू प्रशासन समेत पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान जफर इकबाल, कोच इकबाल खान तथा अपने मेंटर नवेद जिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


जफर इकबाल ने कहा कि मोहम्मद फराज का चयन एएमयू के लिये बड़ी सफलता है तथा इससे एएमयू हॉकी इतिहास में एक नये अध्याय का प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि फराज की सफलता से दूसरे छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय गेम्स कमेटी को सक्रिय बनाने के लिये प्रो. अमजद रिज़्वी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं ओलंपियन जफर इकबाल एएमयू छात्र रह चुके हैं। किसी जमाने में एएमयू के खिलाड़ियों का डंका बजता था। पिछले कुछ वर्षों की स्थिति निराशाजनक रही। फराज के चयन से एएमयू में नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed