{"_id":"5aad7ca34f1c1bbf758b5f70","slug":"181521319075-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लासम स्कूल स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लासम स्कूल स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश सरकार के गठन के एक वर्ष पूरा होने पर नगर निगम ने स्वच्छता दिवस नाम से अभियान चलाया। स्वच्छ स्कूल रैकिंग में प्रथम आए ब्लासम स्कूल के बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। शासन ने 17 से 19 मार्च तक ‘स्वच्छता दिवस’ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के पहले दिन खुले में शौच रोकने, विशेष सफाई और स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के निरंतर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
पहले दिन नगर निगम के 20 अधिकारियों, कर्मचारियों व 150 सफाई कर्मचारियों की टीमों ने खुले में शौच के संभावित स्थलों सीमा टाकीज, रेलवे फाटक, छर्रा अड्डा पुल, भदेसी रोड, सराय गढ़ी, शाहजमाल पहुंचकर लोगों को इस कुप्रथा के प्रति सचेत किया।
संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव ने बताया कि रविवार को सीमा टाकीज, रेलवे फाटक, गूलर रोड, हीरानगर, नगला मसानी, लोको कालोनी, क्वार्सी चौराहे पर खुले में शौच रोकने के लिए सुबह 5 बजे से 7 बजे तक ट्रिगरिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह 7 बजे से एतिहासिक घंटाघर पार्क में सफाई अभियान व 11 बजे सेवा भवन सभागार में गैर सामाजिक संस्थाओं के साथ जागरूकता गोष्ठी बुलाई गई है। इस अवसर पर अवर अभियंता एनके कनौजिया, अहसन रब, स्कूल प्रबंधक एमके शेरवानी, समन शेरवानी, डॉ. अरफीन शमीम, मोहसिना तमज़ील आदि उपस्थित थे।
यह रहे पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मरियम बिलाल खान, द्वितीय स्थान मो. साद एवं तृतीय स्थान पर अरीशा नूर को नगर निगम द्वारा पुरस्कृत किया गया।