फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मन्नान ने किया बदनाम लेकिन प्रतिभाओं का खान जियोलोजी विभाग

मन्नान ने किया बदनाम लेकिन प्रतिभाओं का खान जियोलोजी विभाग

Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मन्नान ने किया बदनाम लेकिन प्रतिभाओं का खान जियोलोजी विभाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शोध छात्र मन्नान बशीर वानी के प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की खबर के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का भूगर्भ विज्ञान विभाग इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्खियों में है।

इस प्रकरण को विभाग ही नहीं, बल्कि एएमयू पर दाग के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन असलियत यह है कि एएमयू का भूगर्भ विज्ञान विभाग प्रतिभाओं की खान है।

इसके होनहार छात्र हर साल नेट, जेआरएफ, गेट व ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट (आईआईटी) ही नहीं, बल्कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित संयुक्त जियोसाइंटिस्ट एवं जियोलोजिस्ट परीक्षा में भी सफलता हासिल कर एएमयू का नाम रौशन करते हैं।
विज्ञापन


मन्नान वानी का रूम पार्टनर रह चुके मुजम्मिल भी इन्हीं छात्रों में शामिल हैं। विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. लियाकत अली राव कहते हैं कि विभाग में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां से सफलता हासिल करने वाले छात्रों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इसका असली चेहरा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त जियोसाइंटिस्ट एवं जियोलोजिस्ट परीक्षा 2017 में सफल छात्र -
- नईमा अख्तर (एआईआर 4)
- लता उदसैया (एआईआर 6)
- मो. शरीफ खान (एआईआर 19)
- एम सुहेल सलीम (एआईआर 24)

- बीएचयू में आयोजित जियोशॉट्स में विभाग के शोध छात्र मीर मो. रमिज द्वितीय स्थान पर।
- जेआरएफ 2016 (दिसंबर) में सफल छात्र - इबादुर रहमान, मो. कमरूजमा, अब्दुर रहमान, दीपक कुमार, उस्मान खान, जावेद मलिक।
- नेट 2016 (दिसंबर) में सफल छात्र - नईमा अख्तर, लता उदसैया, अब्दुल कासिम, मो. दानिश, रजुद्दीन, निखिल पटेल, शमसुद्दीन, तबरेज आलम, सद्दाम हुसैन।
- ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट (आईआईटी) 2015 में 15 छात्र-छात्रा सफल।
- गेट में सफल हुए - 29 छात्र-छात्रा।
--
- वर्ष 2013-14 में प्लेसमेंट की स्थिति -
नेट, जेआरएफ (सीएसआईआर/यूजीसी) - 40
जेएएम/गेट (आईआईटी) - 31
जीएसआई, ओएनजीसी, सीआईएल, बार्क एवं अन्य - 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed