फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बहन-भांजी संग जा रहे युवक पर फायरिंग

बहन-भांजी संग जा रहे युवक पर फायरिंग

Wed, 27 Dec 2017 03:01 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
बहन-भांजी संग जा रहे युवक पर फायरिंग
बहन-भांजी संग जा रहे युवक पर फायरिंग
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर स्थित पुराना डाकखाना इलाके में दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने बहन-भांजी संग जा रहे डीएस कॉलेज के छात्र पर फायरिंग कर दी। मंगलवार देर रात हुई इस घटना से आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों को आता देख हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।

सुरेंद्र नगर स्थित डाकखाना निवासी आकाश पुत्र सुखवीर सिंह मंगलवार की रात को अपनी बहन साधना तथा उसकी बेटी को छोड़ने के लिए पास में ही सुरेंद्र नगर स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में उसे दो बाइक पर आए दो युवकों ने रोक लिया। जैसे ही वह रुका बाइक सवारों ने तीनों के ऊपर फायर कर दिया। इससे वह तथा उसकी बहन और भांजी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि इन लोगों में पूर्व में भी विवाद हुआ था। यह गांजा तस्करी से जुड़ा विवाद होने की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed