फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीजा-साले मिलकर करते थे वाहन चोरी..

जीजा-साले मिलकर करते थे वाहन चोरी..

Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
जीजा-साले मिलकर करते थे वाहन चोरी..
जीजा-साले मिलकर करते थे वाहन चोरी
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

अतरौली पुलिस ने गांव काजिमाबाद से पांच मोटरसाइकिल सहित एक चोरी की कार को बरामद करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि वाहन चोरी की वारदातों को जीजा-साले मिलकर अंजाम देते थे। दो बदमाश फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

एसपी ग्रामीण ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गांव काजिमाबाद में पुलिस टीम ने छापा मारकर शांति प्रसाद पुत्र लाल सिंह के घर से पांच मोटरसाइकिलें व एक कार बरामद की है। यह वाहन बुलंदशहर, गाजियाबाद व लखनऊ से चुराए गए हैं। इनके विषय में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शांति प्रसाद के अनुसार उसके घर में यह वाहन गांव का ही दीपक वर्मा छुपाकर रखता था। वह अपने बहनोई सरबन पुत्र रामपाल निवासी आंबला बरेली के साथ इन वारदातों को अंजाम देता था। रामघाट रोड पिलखुनी बंबा पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली की तीन व्यक्ति चोरी की कार (अल्टो) में बैठकर उस चोरी की कार को बेचने के लिए जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वालों को चेकिंग करते देख उसे 50 मीटर पहले ही रोक लिया और बदमाश गाड़ी से निकल कर भागने लगे। शांति प्रसाद को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश भाग गए। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी।

यह वाहन किए बरामद
हीरो पैशन, अपाचे, बजाज पल्सर, 2 हीरो स्पेलंडर, मारुति अल्टो रंग सिल्वर

यह हैं फरार अभियुक्त
दीपक वर्मा पुत्र रतन लाल निवासी काजिमाबाद थाना अतरौली
सरवन पुत्र रामपाल निवासी पनवड़िया थाना आंवला जिला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed