{"_id":"5a303bc34f1c1b0d698c19ac","slug":"181513110467-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... गोली लगने के बाद भी युवक ने बदमाशों से लिया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... गोली लगने के बाद भी युवक ने बदमाशों से लिया लोहा
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद भी युवक ने बदमाशों से लिया लोहा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ढाई लाख रुपये निकालकर बैंक से निकले बाइक सवार पिता-पुत्र को तीन बदमाशों ने रोक लिया और युवक पर फायर कर दिया। छर्रे लगने से घायल होने के बावजूद युवक बदमाशों से भिड़ गया, तो बदमाश उसे छोड़कर भाग गए। मेडिकल कालेज में युवक का उपचार चल रहा है।
मंगलवार को जीवनगढ़ निवासी मोहम्मद नवेद अपने पिता मुकर्रम के साथ घंटाघर स्थित स्टेट बैंक से ढाई लाख रुपये की नकदी निकालकर बाइक से घर की ओर चला था। मेडिकल रोड पर तीन बाइक सवार युवकों ने दोनों को तमंचा दिखाते हुए बाइक रोकने को कहा। युवक ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया।
गोली के कुछ छर्रे युवक के पैर में घुस गए और वह लहूलुहान हो गया। बाइक गिरने के बाद भी नवेद ने साहस नहीं छोड़ा और बदमाशों से भिड़ गया। पकड़े जाने के डर से बदमाश नवेद को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवेद को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग भी की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।