फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मास्टर डाटा अपडेशन के लिए कालेज संचालकों को अंतिम मौका

मास्टर डाटा अपडेशन के लिए कालेज संचालकों को अंतिम मौका

Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मास्टर डाटा अपडेशन के लिए कालेज संचालकों को अंतिम मौका
मास्टर डाटा अपडेशन के लिए कालेज संचालकों को अंतिम मौका
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। जिले के डिग्री कालेजों को मास्टर डाटा अपडेशन के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। संचालकों को 30 जुलाई तक हरसूरत में मास्टर डाटा अपडेट कर समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अंतिम तिथि तक डाटा अपलोड न करने वाले संचालकों के विरुद्घ शासन को लिखा जाएगा। इस मामले में उन्होंने 28 जुलाई को विकास भवन में संचालकों की बैठक बुलाई है।
अपने छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए कालेज संचालकों को अपनी संस्था से संबंधित मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम वार सीटों की उपलब्धता डिजीटल हस्ताक्षरों से लाक करनी होती है। जनपद के करीब 233 डिग्री कालेजों में से मात्र 108 कालेजों ने अब तक मास्टर डाटा अपडेट किया है।
विज्ञापन

डाटा अपलोड न होने से संबंधित संस्था का छात्र यदि छात्रवृत्ति आवेदन आनलाइन प्रस्तुत करता भी है, तो कोर्स प्रदर्शित न होने के कारण उसका आवेदन स्वत: ही निरस्त हो जाएगा और उसे छात्रवृत्ति अथवा शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिल सकेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है। इधर संस्थाओं के गैर जिम्मेदाराना रुख से नाराज सीडीओ दिनेश चंद्र ने सभी संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि उनकी लापरवाही से किसी भी छात्र अथवा छात्रा की छात्रवृत्ति रुकी तो उसके विरुद्घ शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed