फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   18 suggestions of police for peace and crime control in AMU

एएमयू में अमन-अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के 18 सुझाव

Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
18 suggestions of police for peace and crime control in AMU
प्रदेश में उपजे हालात के बीच एएमयू छात्रों के लगातार आंदोलनरत रहने और कैंपस में लगातार आपराधिक घटनाओं ने इन दिनों सभी का सिरदर्द बढ़ा रखा है। इसी कड़ी में पुलिस की ओर से 18 सुझाव के साथ एएमयू को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कानून व्यवस्था नियंत्रण के मसले पर महत्वपूर्ण सुझाव हैं। साथ में यह भी बताया गया है कि सिविल लाइंस क्षेत्र में लूट की तीन घटनाओं के बाद अपराधी कैंपस में जा छिपे हैं, जिसके सीसीटीवी साक्ष्य हैं, उन पर कार्रवाई करें। इसके अलावा, बाहरियों पर कार्रवाई व जरूरत पर पुलिस मदद का भी भरोसा दिलाया गया है। एएमयू प्रॉक्टर ने पुलिस की ओर से यह पत्र मिलना स्वीकारा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कैंपस में पिछले कुछ दिन में एकाएक कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं। कुछ प्रदर्शन भी हुए हैं। इसके अलावा, कैंपस से सटे सिविल लाइंस इलाके में लूट की तीन घटनाएं हुईं। उन घटनाओं में जब पुलिस सीसीटीवी से आगे बढ़ी तो पाया कि तीनों में अपराधी कैंपस के हॉस्टल में जा छिपे हैं। इस पर पुलिस की ओर से ये सुझाव पत्र एएमयू इंतजामिया को भेजा गया है।
विज्ञापन

- पुलिस की तरफ से उन्हें 18/19 सुझाव युक्त एक पत्र मिला है, जिसमें बाहरियों, अपराधियों आदि के ठहरने का जिक्र है। हमने भी उसके जवाब में पुलिस को पत्र लिखा है, जिसमें हॉस्टल/हॉल की चेकिंग के लिए साथ आने को कहा है। जैसे ही पुलिस साथ खड़ी होगी, यहां चेकिंग कराई जाएगी। बाकी हमारे स्तर से जो इंतजाम हैं, वे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो.वसीम अली, एएमयू प्रॉक्टर
नारेबाजी पर कार्रवाई के लिए रिमाइंडर की तैयारी
अलीगढ़। एएमयू में पीएम-सीएम विरोधी नारेबाजी को लेकर पुलिस द्वारा एएमयू से कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया था। यह ब्योरा अभी तक नहीं मिला है। इसको लेकर फिर से रिमाइंडर भेजे जाने की तैयारी है। बता दें कि सीओ तृतीय की ओर से बुधवार को यह पत्र भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन में योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगे हैं, जिसके फुटेज मौजूद हैं। इसमें शामिल छात्रों पर क्या कार्रवाई की जा रही है। उस आधार पर पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। इसे लेकर अभी तक जवाब नहीं मिला है और फिर से रिमाइंडर भेजे जाने की तैयारी है। इस पर एएमयू प्रॉक्टर का कहना है कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।

- हमारे स्तर से जिला व रेंज भर में किसी भी कीमत पर कानून न बिगड़ने पाए, इसके लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। एएमयू अधिकारियों से भी हमारे अधिकारी संपर्क में हैं। कैंपस का माहौल वे सामान्य रखें। इसे लेकर लगातार वार्ता जारी है। आने वाले शुक्रवार को और बेहतर सुरक्षा इंतजाम रखे जाएंगे। इसकी तैयारी जारी है। लोगों से बैठकर वार्ता की जा रही है। समझाया जा रहा है। खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है।-दीपक कुमार, डीआईजी रेंज
ये हैं सुझाव
- छात्रों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया जाए। बिना पहचान पत्र प्रवेश वर्जित हो।
- कैंपस में आने पर बाहरियों का ब्योरा जरूर लें, अपराधी के आने पर पुलिस को खबर दें।
- हॉस्टल/हाल में बाहरी के रुकने की खबर पर एक्शन लें, जरूरत पर पुलिस को बताएं।
- हॉस्टल/हालों की समय-समय पर औचक चेकिंग हो, गलत मिलने पर कार्रवाई हो।
- एएमयू में प्रवेश के समय संदिग्ध सामान को लेकर चेकिंग कराई जाए।
- किसी छात्र पर आपराधिक मामला है तो पुलिस को बताएं, एएमयू भी उसकी निगरानी करे।
- कैंपस की बाउंड्री के बाहर चारों ओर, आसपास सीसीटीवी जरूरी है ताकि अपराधी न आएं।
- हॉस्टल/हॉल के आसपास सीसीटीवी जरूरी, समय समय पर इनकी चेकिंग भी कराई जाए।
- कैंपस में लगे सीसीटीवी की समय समय पर चेकिंग हो, ताकि घटना पर फुटेज मिल सकें।
- सीसीटीवी से बाहरियों व संदिग्धों की आवाजाही पर निगरानी, बाहरियों को जांच के बाद प्रवेश।
- टूटी बाउंड्री के फाटक पर सुरक्षाकर्मी अलर्ट रहें, घटना पर भागने वालों व प्रवेश पर नजर रहे।
- कैंपस में हुई बाइक लूट की घटना में घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी नहीं पाया गया।
- कैंपस के बाहर सिविल लाइंस में तीन लूट में घटनाओं के बाद आरोपी कैंपस में प्रवेश किए हैं।
- इससे सिद्ध होता है कि अपराधी हॉस्टल में हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
- कैंपस के सुरक्षाकर्मी संदिग्धों की चेकिंग के प्रति कतई गंभीर नहीं रहते, न उनका नियंत्रण है।
- कैंपस के गेट व उसके आसपास पुलिस गश्त का सुरक्षाकर्मियों व छात्रों का विरोध रोका जाए।
- कैंपस की सुरक्षा के लिहाज से यूनिवर्सिटी में सुरक्षाकर्मी बढ़ाए जाने की जरूरत है।
- कैंपस के सुरक्षाकर्मियों को अपना एक वायरलेस चैनल व उसके सेट मुहैया कराए जाएं।
- कैंपस में रह रहे अपराधियों पर कार्रवाई में पुलिस का सहयोग करें। चेकिंग में पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed