{"_id":"61d5e53a15b13803313067a4","slug":"18-people-corona-positive-including-amu-vice-chancellor-aligarh-news-ali282399084","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू कुलपति सहित 18 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू कुलपति सहित 18 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर सहित 18 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एटा चुंगी के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हैं। कोविड संक्रमण शहर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्र में भी पहुंच गया है।
मास्क पहनें एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखें। कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा है। बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं प्राइवेट लैब से 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह होम आइसोलेट हो गए हैं।
संपर्क में आए अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही वीसी लॉज के कर्मियों का नमूना लिया जा रहा है। एटा चुंगी के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। मैरिस रोड में तीन लोग संक्रमित हैं। टप्पल का भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों की सूची में जेल रोड, पला रोड, गांधी नेत्र चिकित्सालय, विष्णुपुरी और कपिल विहार आदि के लोग शामिल हैं। जनपद में ओमिक्रॉन का दो केस मिलने के बाद तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपदवासियों से मास्क पहनकर घर से निकलने एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि विदेश या बाहर के राज्यों से आने वाले लोग कोविड कंट्रोल रूम में अवश्य सूचना दें। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।