फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1762 nomination for pradhan

प्रधान पद के लिए 1762 ने किया आवेदन

Wed, 18 Nov 2015 02:20 AM IST
अलीगढ़ (ब्यूरो)।
अलीगढ़ (ब्यूरो)। Updated Wed, 18 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
1762 nomination for pradhan

अलीगढ़ (ब्यूरो)। वही हुआ जिसका कि डर था। पंचायत चुनावों के पहले चरण में धनीपुर, अकराबाद एवं गंगीरी ब्लाक में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन के दूसरे एवं आखिरी दिन प्रधान पद पर तो तादात से ज्यादा नामांकन हुए, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिये स्थिति ठीक उलट रही। इससे ग्राम पंचायत सदस्य पद कई वार्ड खाली रहना तय हो गया है। 

विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन धनीपुर ब्लाक में प्रधान के 74 पदों के सापेक्ष कुल मिलाकर 652 लोगों ने नामांकन भरा। वही ग्राम पंचायत सदस्यों के 942 वार्डो के सापेक्ष मात्र 620 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। रिक्त पदों की गणना देर रात तक जारी रही। इधर गंगीरी ब्लाक में प्रधान के 80 पदों के सापेक्ष 872 नामांकन दाखिल हुए। 

विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकनों की गणना जारी थी। जबकि अकराबाद में प्रधान के 65 पदों के सापेक्ष 634 नामांकन हुए। अकेले विजयगढ़ देहात में प्रधान पद के 25 नामांकन दाखिल हुए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के 817 पदों के सापेक्ष 815 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। आज से इस चरण के नामांकनों की जांच होगी। जो 19 नवंबर तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed