फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शासन की मंशानुसार नकल विहीन ही संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

शासन की मंशानुसार नकल विहीन ही संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
शासन की मंशानुसार नकल विहीन ही संपन्न कराई जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के लिए कुख्यात इस जिले में जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि हर हाल में परीक्षा नकल विहीन ही संपन्न करायी जाएगी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का दावा है कि नकल रोकने के लिए सख्त से सख्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

शासन की मंशा के अनुसार नकल विहीन ही परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। उसी के साथ परीक्षार्थी शांतिपूर्ण व तनाव रहित परीक्षा दे सकेंगे। वहीं परीक्षार्थियों से कहा कि पूर्ण मनोयोग से परीक्षाकेंद्रों पर परीक्षा दें। एक अच्छे से अच्छा वातावरण उन्हें दिया जाएगा। किसी भी छात्र को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डॉ. धर्मेंद्र शर्मा से की गई बातचीत के अंश।
विज्ञापन


सवाल- यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए क्या तैयारियां कर ली गई हैं।
जवाब - सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज (गुरुवार) से परीक्षा प्रारंभ होंगी। भले ही आज छोटी परीक्षा है, लेकिन आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्नपत्र सेंटरों पर पहुंच चुके हैं। पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा सुचारु रूप से शुचिता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल- नकल रोकने के लिए और क्या व्यवस्थाएं की गई हैं।
जवाब- सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय सामग्री की सुरक्षा करने वाले कर्मचारियों की डिटेल हमारे कार्यालय में आधारकार्ड की फोटोकापी के साथ जमा है। उत्तर पुस्तिकाएं समय से आएं, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों में इस बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक की तैनाती भी की गई है। ऐसे में नकल होने का सवाल ही नहीं उठता है। सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर के चलते नकल हो ही नहीं सकती। अगर संज्ञान में आता है तो केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर भी विधि अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्रवाई देर से संकलन केंद्र पर कापियां आने पर भी लागू होगी।

सवाल- इस बार जिले में पिछले साल की अपेक्षा काफी कम परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसी के साथ परीक्षाकेंद्र भी काफी कम हुए हैं। ऐेसे में क्या हर परीक्षा केंद्र पर विभाग की नजर रहेगी।
जवाब- बिल्कुल पिछले साल की तुलना में 61 परीक्षा केंद्र व 60582 परीक्षार्थी कम हुए हैं। इसका मुख्य कारण शासन की सख्ती था। सभी परीक्षा केंद्रों पर समान दृष्टि है। प्रशासन सभी परीक्षा केंद्रों पर गंभीरता से नजर रखेगा। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर किसी भी सूरत में बंद नहीं होने चाहिए। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि शुचिता के साथ परीक्षा संपन्न हो।

सवाल- यह जिला विगत कई वर्षों से नकल के लिए कुख्यात रहा है और खासतौर पर अतरौली क्षेत्र में नकल के ठेके उठते आए हैं। ऐसे में क्या विभाग को ठेके उठने के इनपुट मिले हैं या विभाग नकल माफिया से कैसे निपटेगा।
जवाब- अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि कहीं नकल के ठेके उठे हैं। नकल तो होनी ही नहीं है। फिर भी एहतियातन नकल माफिया से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।


सवाल: परीक्षा ड्यूटी पर शिक्षकों की कमी की बात सामने आ रही है। इसके चलते परीक्षा संचालन में क्या कोई दिक्कत आएगी।
जवाब- शिक्षकों की कमी पूरी कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर बेसिक शिक्षा विभाग से और शिक्षक लिए जाएंगे।

सवाल: परीक्षार्थियों से क्या कहना चाहेंगे।
जवाब- सभी परीक्षार्थी अपने साथ आवश्यक चीजें जैसे प्रवेश पत्र, रजिस्ट्रेटशन कार्ड, आधार कार्ड, पेन, स्केल आदि जरूरत का सामान साथ सेंटर पर साथ लेकर पहुंचे। पूर्ण मनोयोग के साथ अच्छे वातावरण में परीक्षा दें। प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़े। प्रश्न की क्या भावनाएं है। उसे समझें। वांछित शब्द संख्या के हिसाब से उत्तर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed