{"_id":"5c4a248fbdec2273a13558a5","slug":"171548362895-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खाकी में नजर आएंगे रोडवेज के चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खाकी में नजर आएंगे रोडवेज के चालक
विज्ञापन
यतीश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अब जल्द ही रोडवेज के चालक और परिचालक खाकी एवं आसमानी वर्दी में नजर आएंगे। यदि रोडवेज के चालक-परिचालक तय ड्रेस कोड का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें वर्कशॉप में न तो प्रवेश करने दिया जाएगा न ही संचालन के लिए बस मिलेगी। इस आदेश संबंधी सूचना भी वर्कशॉप के मुख्य गेट पर चस्पा हो गई है। इसमें स्पष्ट है कि बिना ड्रेस के आने पर कर्मचारी को ड्यूटी नहीं दी जाएगी। इस सूचना के चस्पा होने के बाद कुछ चालक परिचालक ड्रेस कोड का पालन भी करने लगे हैं।
शासन ने परिवहन निगम के चालकों के लिए खाकी एवं परिचालकों के लिए आसमानी रंग की ड्रेस तय की है। ड्रेस का रंग तय होने के बाद इसे पालन कराने की जिम्मेदारी परिवहन निगम के अधिकारियों के कंधों पर है। दोनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों ने वर्कशॉप में चालक-परिचालकों को ड्रेस में आने संबंधी आदेश मौखिक तो दिए साथ ही वर्कशॉप के गेट पर भी चस्पा करा दिए हैं। इस आदेश में स्पष्ट है कि बिना ड्रेस के आने पर चालक-परिचालक को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। अधिकारियों के इस आदेश के बाद कुछ चालक-परिचालकों ने तय ड्रेस कोड में ड्यूटी पर आना शुरू भी कर दिया है, लेकिन इनकी संख्या अंगुलियों पर गिनने लायक है। जबकि ऐसे कर्मचारियों की संख्या अधिक है जो कि अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
सबसे पहले चालक-परिचालक वर्कशॉप में आते हैं। यहीं से उन्हें बस संचालन के लिए मिलती है। इसलिए वर्कशॉप में सूचना चस्पा करा दी है। सूचना में बिना वर्दी के चालक-परिचालकों को ड्यूटी न दिए जाने के स्पष्ट निर्देश हैं। जो चालक-परिचालक बिना वर्दी के आएंगे उन्हें ड्यूटी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
- आलोक दास, एआरएम बुद्ध विहार