{"_id":"5b5a32304f1c1b45748b7441","slug":"171532637744-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में फुटबॉल मंडलीय टीम का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में फुटबॉल मंडलीय टीम का ट्रायल
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बारिश के बीच बालिका फुटबॉल मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। 20 बालिकाएं ट्रायल देने पहुंचीं। टीम में 16 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
स्टेडियम में केवल 20 बालिकाएं भी ट्रायल देने पहुंचीं, जिससे 11-11 खिलाड़ियों की अलग-अलग टीम नहीं बनाई जा सकी और न ही आपस में मैच खेल पाईं। बस, बारिश में कुछ देर खिलाड़ियों को खिलाकर उनके ट्रायल ले लिए गए। ऐसे में बेहतर टीम होने की संभावनाओं पर प्रश्न चिह्न लग गया है।
स्टेडियम में आईं 20 में से 16 खिलाड़ियों की टीम बननी है। यह मंडलीय टीम एक अगस्त से इलाहाबाद में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। स्टेडियम में फुटबॉल कोच की लंबे समय से तैनाती नहीं है। ट्रायल के संबंध में उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी का कहना है कि बारिश के चलते मैदान के दूसरे हिस्से में पानी भरा था।
विज्ञापन
इसलिए दूसरे हिस्से में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। कुल 20 बालिकाएं ट्रायल देने आई थीं। ज्यादातर खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र लेकर नहीं आई थीं। इसलिए टीम नहीं बन पाई है। उनसे प्रमाण पत्र लाने को कहा गया है।