फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   समाजवादी एवं वृद्घावस्था पेंशनरों का सत्यापन न होने से डीएम नाराज

समाजवादी एवं वृद्घावस्था पेंशनरों का सत्यापन न होने से डीएम नाराज

Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी एवं वृद्घावस्था पेंशनरों का सत्यापन न होने से डीएम नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


समाजवादी एवं वृद्घावस्था पेंशनरों का सत्यापन अफसरों की लापरवाही के कारण अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। 30 जून तक के अल्टीमेटम के बावजूद अब तक सत्यापन का 50 फीसदी काम भी पूर्ण नहीं हो सका है। इससे नाराज डीएम ने संबंधित अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर सत्यापन पूरा करने या फिर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।

अपात्रों को पेंशन की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर शासन ने जनपद के 41 हजार वृद्घावस्था पेंशनर एवं 56400 समाजवादी पेंशनरों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। इसके लिए 30 जून की तारीख निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


एसडीएम एवं बीडीओ स्तर से होने वाले सत्यापन में इस कदर लापरवाही बरती गई कि निर्धारित अवधि गुजरने के बावजूद अब तक दोनों पेंशनों के 50 फीसदी पेंशनरों का सत्यापन भी नहीं हो सका है। वृद्घावस्था पेंशन के मात्र 12 हजार पेंशनरों का सत्यापन हुआ है तो समाजवादी पेंशन के 22 हजार पेंशनरों का सत्यापन पूर्ण हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह वृद्घावस्था के 29 हजार तो समाजवादी पेंशन के 34400 पेंशनरों का सत्यापन अभी बाकी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शत प्रतिशत सत्यापन के लिए संबंधित अफसरों को तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed