{"_id":"5b05cf594f1c1bd8408b782f","slug":"171527107417-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध, खोवा, पनीर, चटनी और माइक्रोनी सब में मिलावट मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, खोवा, पनीर, चटनी और माइक्रोनी सब में मिलावट मिली
Updated Thu, 24 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कुछ दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिन खाद्य पदार्थों के नमूने भरे थे, वह सभी जांच में अधोमानक पाए गए हैं। अब विभागीय अफसर उन लोगों के खिलाफ अदालती कार्रवाई करने की तैयारी में है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों इगलास के गांव कलुपुरा निवासी हरीओम, गोंडा के नगला झल्लू निवासी धनवीर के यहां से दूध, मैरिस रोड स्थित रजीउर रहमान के यहां से चटनी, पिसावा के गांव सबलपुर निवासी गिरीश कुमार के यहां से दूध और नगला बरी विजयगढ़ निवासी वीरपाल के यहां से लिया खोवा और जवाहर नगर बन्नादेवी के सतेंद्र शर्मा की दुकान से पनीर का नमूना भरा गया था।
लेबोरेटरी की जांच में कोई भी नमूना शुद्धता और गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतरा। रजीउर रहमान के यहां से माइक्रोनी का नमूना मिस ब्रांड निकला है। गिरीश के यहां से भरे गए दूध में प्रतिबंधित ड्राइ ग्लूकोज सीरप की मिलावट मिली है।