फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगे नारे

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगे नारे

Sat, 21 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगे नारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कठुआ और उन्नाव कांड के विरोध में महानगर में अलग-अलग जगह से जुलूस निकले। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रदेश सरकार पर जमकर आरोप लगाए गए। जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। अनुमति पत्र किसी के पास न होने के चलते शांति मार्च को आगे बढ़ने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद एआईएमआईएम ने शमशाद मार्केट (जमालपुर) से शांति मार्च निकालने के लिए अनुमति मांगी थी। नमाज पढ़कर कुछ लोग शांति मार्च निकालने की तैयारियां शुरू कर दीं, मगर अनुमति पत्र जिस व्यक्ति के पास था, वह मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था। इधर, मार्च निकालने के लिए लोग जैसे ही बढ़े, वैसे ही आरएएफ व पुलिस जवानों ने उनसे अनुमति पत्र मांग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जुलूस वहीं रुक गया। कुछ देर बाद इस मार्च में मेयर मोहम्मद फुरकान के शामिल होते ही लोगों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने जमालपुर मस्जिद के पास शांति मार्च को खत्म करा दिया।

एआईएमआईएम के यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सैयद नाजिम अली की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में छात्रनेता राजा ओवैसी, पार्षद सद्दाम हुसैन, आमिर, शालू आदि मौजूद रहे।

उधर, ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने शाहजमाल ईदगाह व ऊपरकोट से जुलूस निकाला। ऊपरकोट से अब्दुल करीम चौराहे तक कैंडल मार्च निकला। जिलाध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि कैंडल मार्च ऊपरकोट से रसलगंज चौराहे तक निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने सिर्फ अब्दुल करीम चौराहे तक की अनुमति दी।

कैंडल मार्च में फरहत अली, हेमंत पुष्कर, राशिद ठाकुर, खान मोहम्मद, नुरुल, गुलजार खान, शबाब, शादाब, दानिश असीम, आबिद खान आदि थे।

ऊपरकोट पर आरएएफ जवानों की तैनाती
शहर को ग्रीन स्कीम के तहत 28 सेक्टर में बंटा था। सभी प्वाइंट पर पुलिस पिकेट मौजूद रही। जिला मुख्यालय व अन्य स्थलों पर दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ के जवान तैनात रहे। ऊपरकोट पर आरएएफ जवानों की तैनाती रही।

वायरलेस पर पुलिस को कई बार देनी पड़ी सूचना
शहर में अलग-अलग जगह से निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस को कई बार वायरलेस के जरिये जानकारी कंट्रोल रूम को देनी पड़ी। जुलूस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कांग्रेस ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
प्रदेश व देश में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई हैं। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेशराज जीवन वाल्मीकि की अगुवाई में तालाब चौराहे पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। इसके बाद कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे।


राजेश राज ने प्रदेश व देश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने एडीएम सिटी एसबी सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सौरभ जौहरी, राजीव, मोहम्मद पुत्तन, सोहराब, अनवार खां, तुलाराम, सुनील चौहान, राजकुमार, दीपक शर्मा, आकाश मसीह, संजू, कयूम खां, जगदीश सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed