फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   समय खत्म होते ही उठने लगी नुमाइश

समय खत्म होते ही उठने लगी नुमाइश

Tue, 13 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
समय खत्म होते ही उठने लगी नुमाइश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


समय खत्म होने के बाद सोमवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में व्यवसाय के लिए आए व्यवसायी अपने घर लौटने शुरू हो गए। हालांकि उठती नुमाइश का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग कम दामों में चीजें खरीदने के लिए मोलभाव करते देखे गए। कम खरीददारी से व्यथित दुकानदार भी कम दामों पर चीजें बेचने पर मजबूर हुए।
श्रंगार आइटम विक्रेता जगदीश ने बताया कि इस बार मात्र 40-50 फीसदी ही दुकानदारी हुई है। आखिरी के 11 दिन में ग्राहक उमड़े तो कम से कम खर्चा तो निकल गया। वरना तो बड़े घाटे की आशंका से मेरी सांसे अटक गई थी।
विज्ञापन


रसोई स्पेशल आइटम बेचने वाले नईम नुमाइश प्रशासन के रुख से खासे आहत नजर आए। बोले कि प्रशासन ने नौ फरवरी तक नियत नुमाइश का समय बढ़वाने के लिए तो हमसे तमाम पापड़ बेलवा दिए। लेकिन नुमाइश खत्म होने के बाद भी कृष्णांजलि में कार्यक्रम होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन व्यवसायी दिनेश ने कहा कि अगली बार यदि समय से पहले नुमाइश हुई तो वह अपनी स्टाल नहीं लगाएगा। इस बार महंगाई एवं जीएसटी के साथ समय से पहले शुरू हुई नुमाइश की वजह से दुकानदारी आधी रह गई। झूल व्यवसायी रहमत ने कहा कि जीएसटी से बढ़ी महंगाई से ग्राहक आए ही नहीं।

-------------
टेंट व्यवसायी ने तोड़ा शताब्दी द्वार
अलीगढ़। बीती रात टैंट व्यवसायी के अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक की टक्कर से शताब्दी द्वार क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी सुबह हुई। तहसीलदार कोल ने बताया कि नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। इसके बाद आरोप तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed