फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आकाश, एक्सीलैंस, क्वालिटी और आर्गनन कोचिंग पर एसआईबी का छापा

आकाश, एक्सीलैंस, क्वालिटी और आर्गनन कोचिंग पर एसआईबी का छापा

Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
आकाश, एक्सीलैंस, क्वालिटी और आर्गनन कोचिंग पर एसआईबी का छापा
आकाश, एक्सीलैंस, क्वालिटी और आर्गनन कोचिंग पर एसआईबी का छापा
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने मंगलवार को महानगर में संचालित प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटरों पर छापा मार कार्रवाई की। जिसमें बड़ी कर चोरी पकड़ी गई है। अभी टीम इन कोचिंग सेंटरों की कमाई का लेखाजोखा और टैक्स अदायगी का मिलान कर रही है।

एसआईबी टीम के ज्वाइंट कमिश्नर एचटी राव दीक्षित ने बताया कि आकाश एजूकेशनल प्राइवेट लिमिटेड की अलीगढ़ शाखा किशनपुर तिराहे पर संचालित है। नोएडा में पंजीकृत इस फर्म के पूरे प्रदेश में दस सेंटर हैं, अलीगढ़ का सेंटर भी जीएसटी में पंजीकृत है। नवंबर तक इस कोचिंग फर्म ने 5.59 करोड़ रुपये का जीएसटी जमा कराया है।
विज्ञापन


अभी सभी दस्तावेजों की जांच जारी है। प्रथमदृष्टया इस फर्म का काम ठीक मिला है। निरंजनपुरी में संचालित एक्सीलैंस क्लासेज अलीगढ़ वाणिज्य कर विभाग खंड एक में पंजीकृत है। इस फर्म ने सितंबर अक्तूबर तक 35800 रुपये का जीएसटी जमा कराया है। दस्तावेजों में इस कोचिंग की कमाई के 13 लाख 22 हजार रुपये पर टैक्स जमा नहीं किया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनपुर तिराहे पर संचालित क्वालिटी कोचिंग समाधान क्लासेज को चेक करने पर पता चला कि इसका कहीं पंजीयन नहीं है। यहां 56 लाख रुपये के बिजनेस के दस्तावेज मिले हैं, जिस पर कर अदायगी नहीं की गई है। जांच चल रही है। लक्ष्मीबाई मार्ग पर संचालित आर्गनन क्लासेज जीएसटी में पंजीकृत फर्म है। 1.69 लाख रुपये कर कर जमा कर चुकी फर्म के बिजनेस की जांच जारी है। गौर हो कि कोचिंग सेंटर कारोबार पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लागू है।

इसके अलावा मोबाइल टीम ने गुजरी 21 दिसंबर को पकड़े गए ट्रक में लाखों रुपये की कर चोरी कर ले जा रहे मोबाइल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर भी कार्रवाई की है।


इस माल के साथ ई वे बिल सहित दूसरे कागज नहीं थे। इस प्रकरण में लगभग 30 लाख रुपये के माल पर कर चोरी सामने आई है। जिस पर वसूली की कार्रवाई हो रही है। दिल्ली से टेंट का सामान लेकर आ रहे एक ट्रक को भी टीम ने पकड़ा है। जिसमें 1.17 लाख रुपये का माल है। इसमें भी कर चोरी मिली है। इसकी वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed