{"_id":"5a0218794f1c1b74698ba2d3","slug":"171510086777-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्रमपुर कांड की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्रमपुर कांड की जांच के लिए कमेटी गठित
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्रमपुर कांड की जांच को कमेटी गठित
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
विजयगढ़ के गांव खुर्रमपुर के माजरा नगला मेवाती में शौचालय विवाद में हुए सांप्रदायिक बवाल व युवक की हत्या के मामले में सांसद की घोषणा के अनुसार पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है।
समिति में तीन विधायकों के अलावा दो सामाजिक लोग शामिल किए गए हैं। यह लोग अगले एक-दो दिन में गांव में जाकर जांच रिपोर्ट देंगे। इस जांच का उद्देश्य प्रशासनिक लापरवाही उजागर करना होगा। इधर, पुलिस ने मुसलिम पक्ष से एक और आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं गांव में पुलिस की तैनाती बरकरार है।
सांसद प्रवक्ता के अनुसार जांच समिति में भाजपा के छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, पनैठी इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल सिंह व हरेंद्र सिंह कालू शामिल हैं।
विज्ञापन
इधर, इंस्पेक्टर विजयगढ़ के अनुसार इस मामले में अब तक अज्ञात में से एक दर्जन आरोपी और पहचान लिए गए हैं। इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं। शमशेर उर्फ भोला पुत्र शेर मौहम्मद निवासी खुर्रमपुर को गिरफ्तार किया गया है।
बवाल के बाद गांव में सन्नाटा, पलायन जारी
बवाल के बाद पुलिस आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। भयभीत लोग लगातार गांव से पलायन कर रहे हैं। घरों में ताले लटकते जा रहे हैं। कुछ लोग अपने बीवी बच्चों को छोड़कर बाहर चले गए। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। महिलाएं और बच्चे खेतों में पड़ी धान की फसल व पशुओं के चारे को घर तक लाने में लगे हैं।