{"_id":"59e79aa54f1c1bc9678b6900","slug":"171508350629-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा अकेले लड़ेगी निकाय चुनाव
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनाव सिंबल पर अकेले लड़ेगी और किसी दल से समझौता नहीं करेगी। टिकट के दावेदारोें ने पार्टी कार्यालय पर आवेदन करना शुरू कर दिया है।
पार्टी नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के अध्यक्षों के अलावा सभासदों और पार्षदों का चुनाव भी अपने सिंबल पर लड़ेगी। चुनावी तैयारियों के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछले दिनों जोन कोऑर्डिनेटरों की बैठक लखनऊ में बुलाई थी, लेकिन किन्हीं वजह से खुद पार्टी सुप्रीमो इस बैठक में नहीं आ सकी थीं।
उनकी गैरमौजूदगी में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कोऑर्डिनेटरों को आवश्यक निर्देश दिए थे। अब पार्टी द्वारा चुनाव हेतु आवेदन मांगे गए हैं। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट का कहना है कि किसी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। आवेदन के हिसाब से पैनल बनाया जाएगा और फिर उसे शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। पार्टी नेतृत्व प्रत्याशी तय करेगा।