फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मलखान सिंह ने अंग्रेजों से कभी हार नहीं मानी

मलखान सिंह ने अंग्रेजों से कभी हार नहीं मानी

Sat, 05 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
मलखान सिंह ने अंग्रेजों से कभी हार नहीं मानी
मलखान सिंह ने अंग्रेजों से कभी हार नहीं मानी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

स्वाधीनता सेनानी अलीगढ़ केसरी मलखान सिंह का 128वां जन्मदिन विभिन्न स्थानों पर मनाया गया जिनमें उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
ठा. मलखान सिंह मैमोरियल जनकल्याण समिति ने मलखान सिंह अस्पताल के सभागार में जन्मदिन मनाया गया। विधायक दलवीर सिंह ने आजादी के आंदोलन में मलखान सिंह के योगदान पर विस्तार से बताया। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ठा. महीपाल सिंह ने की। इस मौके पर मलखान वाटिका में मलखान सिंह की प्रतिमा लगवाने लगवाने का अनुरोध मुख्य अतिथि से किया गया। संचालन सूरजपाल सिंह एडवोकेट ने किया। इस मौके पर डॉ. रक्षपाल सिंह, पूर्व विधायक रमेश करन, डॉ. सूरजप्रकाश सिंह जादौंन आदि मौजूद थे।
भाजपा की विचार गोष्ठी रघुवीरपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मलखान सिंह महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कभी अंग्रेजों के हार नहीं मानी और आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अनिल सेंगर ने कहा कि मलखान सिंह आजादी के आंदोलन में कई बार जेल गए। आजादी के बाद उन्होंने निस्वार्थ भाव से राजनीति की। इस मौके पर गौरव शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अरुण कुमार शर्मा, अनेकपाल सिंह, सुनील वाल्मीकि, मयंक अग्रवाल, पंकज सिंह, अनुराग सिंह आदि ने विचार व्यक्त कि ए।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंवर प्रमोद सेनानी ने अन्य साथियों के साथ स्वाधीनता सेनानी मलखान सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर स्वाधीनता सेनानी मोहनलाल गौतम को भी याद किया गया। इस मौके पर सरदार स्वर्ण सिंह व इंजी. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए इन दोनों ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर सरदार इंद्रजीत सिंह, गुरुवेश शर्मा, सुधीर सक्सेना, राकेश अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ गौड़, गुरुचरन सिंह, अरविंद सिंह तनु, संजीव वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed