{"_id":"5984d86c4f1c1bd7588b45e7","slug":"171501878380-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 जनसंघ कालीन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 जनसंघ कालीन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सम्मान
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62 जनसंघ कालीन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सम्मान
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सौभाग्य मंडप में शुक्रवार को आयोजित जिला संगोष्ठी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में 62 जनसंघ कालीन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
राज्य मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि पंडितजी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने एकात्मवाद का सिद्घांत देकर समाज को नई दिशा दी। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि युवाओं को पंडितजी के आदर्शों से प्रेरित होकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा।
विधायक शहर संजीव राजा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में उनके जीवन की झलक मिल रही है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि पंडितजी अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन
मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि पंडितजी के आदर्श अनुकरणीय हैं। इस मौके पर राज्य मंत्री ने ब्रजेश, सुरेंद्र अग्रवाल, कन्हैया लाल माहौर, गजेंद्र पाल शर्मा, वेदराम शर्मा, गरुणध्वज उपाध्याय, देवेंद्र सक्सेना, डोरीलाल शर्मा, सुरेंद्र वार्ष्णेय, जगदीश आर्य, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सुभाष चंद, प्यारेलाल, प्रकाश खिल्लू मल, दर्शनलाल, रघुवर दयाल, चारूदेव शर्मा, अजय पटेल, अर्जुन सिंह, लक्ष्मीकांत, लाजपत राय, सत्यप्रकाश नवमान, प्रमोद बंसल, ज्ञानेंद्र मित्तल, विजय, सोनीराम, मुकेश समेत 62 जनसंघी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
मुख्य वक्ता डा. मानवेंद्र सिंह, ब्रज क्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, पवन खंडेलवाल, सुशील मित्तल, सहसंयोजक जगदीश महाजन आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डा विवेक सारस्वत और संचालन मानव महाजन एवं राजेश सरकोड़ा ने किया।
बीटेक के छात्रों ने दिया ज्ञापन
डा.एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय लखनऊ में पढ़ने वाले बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के अलीगढ़ के छात्रों ने स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा एवं अपूर्ण परीक्षा फल को पूर्ण करने व बेरोजगारी की समस्या को लेकर राज्य मंत्री आशुतोष टंडन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जितेंद्र, राजीव, लोकेश, छत्रपाल सिंह, लोकेश, बाबी आदि उपस्थित थे।
अवैध कटान नहीं होगी : टंडन
राज्यमत्री आशुतोष टंडन ने कहा है कि रोक के बावजूद स्लाटर हाउस अवैध रूप से नहीं चलने दिए जाएंगे। लखनऊ जाने से पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन पर शहर विधायक संजीव राजा से अवैध कट्टी के संबंध में जानकारी ली।
खेल उत्सव व युवा कला संगम होगा
भाजयुमो के तत्वावधान में पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल उत्सव व युवा कला संगम कार्यक्रम होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस मौके पर ब्रज प्रांत के कार्यक्रम संयोजक मनोज राघव ने कहा कि अलीगढ में खेलो भारत अभियान का शुभारंभ 1 सितंबर से 15 सितंबर के बीच होगा।
इसके अंतर्गत क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, हाकी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। युवा कला संगम के अंतर्गत चित्रकला, नृत्य, गायन, कविता आदि प्रतियोगिता होगी। बैठक में अतुल राजाजी, योगेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, संजय सिंह, पंकज मिश्रा, कमल प्रताप सिंह, लाजपत राय वार्ष्णेय, लोकेश गुप्ता, रामअवतार शर्मा, आशीष शर्मा आदि उपस्थित थे।
आश्वासन की घुट्टी पिला गए राज्यमंत्री
प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आशुतोष टंडन ने शुक्रवार को अलीगढ़ में मीडिया से वार्ता की। इस दौरान वह हर मुद्दे पर केवल आश्वासन देते रहे।
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेस से रूबरू हो हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में शामिल है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी से निपटने के लिए एमबीबीएस करने वाले चिकित्सकों से दो साल तक सरकारी सेवाएं देने संबंधी बांड भरवाने पर विचार हो रहा है। दवा की कमी समेत अन्य समस्याएं भी जल्द दूर की जाएंगी।
उन्होंने प्राविधिक विश्वविद्यालयों में छात्रों के एडमीशन न लेने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में 16 सरकारी प्राविधिक विश्वविद्यालय हैं। इनमें एडमीशन हो रहे हैं। निजी विश्वविद्यालय एवं संस्थानों के मामले में जानकारी नहीं है। भाजपा में दूसरे दलों के दागियों के लगातार आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी दागी को पार्टी में स्थान नहीं दिया जाएगा।
देशभर में चल रहे चोटी काटने के प्रकरणों को अफवाह बताते हुए कहा कि पुलिस को इन मामलों में सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। आईटीआई में वर्ष 2016-17 में प्रशिक्षित 2010 अभ्यर्थियों में से मात्र 88 को प्लेसमेंट व जिले के 100 कालेजों द्वारा मास्टर डाटा फीड न करने से नौ हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के संकट पर उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस मौके पर विधायक कोल अनिल पाराशर, मेयर शकुंतला भारती, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ब्रज क्षेत्र मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, महानगर महामंत्री राजेश सरकोड़ा, मानव महाजन, लोकसभा पालक सुनील पांडेय आदि उपस्थित थे।