फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   17 proposals worth 1.5 crore rupees passed in the board meeting of Chandaus

Aligarh News: चंडौस की बोर्ड बैठक में डेढ़ करोड़ के 17 प्रस्ताव पारित

Thu, 16 Oct 2025 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
17 proposals worth 1.5 crore rupees passed in the board meeting of Chandaus
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सभी 11 वार्डों से 1.5 करोड़ रुपये के 17 प्रस्ताव पारित किए गए। पिछले प्रस्तावों के अधूरे कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक चेयरमैन डॉ. डीएस भारती और अधिशासी अधिकारी रेनू यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड संख्या दो से एक प्रस्ताव दिया गया जिसमें फोवारी चौक के पास खाली पड़ी जगह का सुंदरीकरण, इंटरलॉकिंग, वार्ड तीन में बारातघर, इंटरलॉकिंग, विद्युत कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट, वार्ड चार में वरदान मंडप का निर्माण, बिजली, पानी, वार्ड पांच में स्ट्रीट लाइट, वार्ड छह में रामपुर रोड से अमृत सरोवर तक सीसी रोड, पीरबाबा के पास से गायत्री देवी अस्पताल तक इंटरलॉकिंग,वार्ड सात में आंगनबाड़ी केंद्र, कुएं का सुंदरीकरण, वार्ड आठ में बूड़े बाबू चौक का सुंदरीकरण,इंटरलॉकिंग, वार्ड नौ रामलीला स्टेज कक्ष निर्माण, वार्ड 10 में पथवारी पर हाईमास्क लाइट, नगला जाट शिवमंदिर का सुंदरीकरण, वार्ड 11 में नई बस्ती में पानी निकासी का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन

यह मांगें भी उठाई गईं

इस दौरान समय से कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने, कार्यालय पर आने वालों के लिए आंगतुक रजिस्टर, कस्बे में सीसी कैमरे लगवाने की भी मांग रखी गई। चेयरमैन बजट के हिसाब से कार्य कराने का आश्वासन दिया। बैठक में धर्मेंद्र सिंह राना, सुल्तान सिंह, ऋषि शर्मा, नरेन्द्र सारस्वत, विनोद गुप्ता, राजू चौधरी, अर्पित चौहान, राहुल योगी, वारिस अली, माजिद पठान, सौरव कुमार,जयप्रकाश, चयनसुख, सतीश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed