फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15 को नुमाइश मैदान में मायावती ही करेंगी सभा, भाजपा बैकफुट पर

15 को नुमाइश मैदान में मायावती ही करेंगी सभा, भाजपा बैकफुट पर

Sun, 07 Apr 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
15 को नुमाइश मैदान में मायावती ही करेंगी सभा, भाजपा बैकफुट पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


15 अप्रैल को नुमाइश मैदान में पूर्व प्रस्तावित बसपा प्रमुख मायावती की सभा तय होने के बाद अचानक पीएम मोदी का कार्यक्रम भी इसी दिन नुमाइश मैदान में कराए जाने की खबर से शनिवार दोपहर से रात तक जिला प्रशासन खासे तनाव में रहा। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक के हस्तक्षेप के बाद बसपा के जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव के नाम से 15 अप्रैल को माया की सभा का अनुमति पत्र रात 10 बजे जारी किया गया। अब 14 अप्रैल को नुमाइश मैदान में पीएम मोदी की सभा हो सकती है।

बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव और मंडल जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप ने बताया कि उनको अनुमति पत्र बहुत मुश्किल से मिला है। उन्होंने पूरा मामला चुनाव आयोग से आये सामान्य पर्यवेक्षक एसएम जग्गी के समक्ष रखा। उन्हें बताया कि सबसे पहले आवेदन देने, सबसे पहले नुमाइश मैदान की फीस 1.18 लाख रुपये जमा करवा दिया गया है तो सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह से इस मामले में बात की। इसके बाद ही उनको अनुमति पत्र मिला।
विज्ञापन


इधर, सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम ने कहा है कि अब पीएम मोदी की रैली को लेकर वार्ता हो रही है। वहीं, भाजपा सूत्रों की मानें तो अब पीएम मोदी की रैली 14 अप्रैल को कराई जा सकती है। भाजपा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रमुख संजय पंडित ने बताया कि उन्होंने शनिवार को पीएम मोदी की जनसभा के लिए 15 अप्रैल को नुमाइश मैदान की अनुमति मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी लेकिन अब कार्यक्रम बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed