फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ‘सावित्री द फर्स्ट लेडी टीचर ऑफ इंडिया’ फिल्म रिलीज

‘सावित्री द फर्स्ट लेडी टीचर ऑफ इंडिया’ फिल्म रिलीज

Sat, 16 Feb 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
‘सावित्री द फर्स्ट लेडी टीचर ऑफ इंडिया’ फिल्म रिलीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजलि मंच पर गुरुवार को देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित टेली फिल्म ‘सावित्री द फर्स्ट लेडी टीचर ऑफ इंडिया’ को रिलीज किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी श्यौराज सिंह व महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने किया।

सुसैन फिल्म एंटरटेनमेंट व आलीवुड फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट के सहयोग से बनी फिल्म में निर्देशक की भूमिका भूपेंद्र सिंह ने निभाई है। उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फुले द्वारा महिला शिक्षा में दिये गये अभूतपूर्व योगदान पर फिल्म आधारित है। इसमें जिले के कलाकारों को मौका दिया गया है। श्यौराज सिंह ने कहा कि पीएम के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के साथ महिला शिक्षा का संदेश देने वाली यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता संजू सैनी व पंकज धीरज ने बताया कि इसमें ज्योतिबा फुले की भूमिका एक्टर भूपेन्द्र सिंह व सावित्री बाई फुले की भूमिका आयशा शेख ने निभाई है। इसके अलावा सरफराज खान, राजीव अग्रवाल, राजेश कुमार, ललित मिश्रा, नासिर खान, ऋषभ अग्रवाल आदि ने भी भूमिका निभाई है। इसके राइटर अवनीश राही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मशहूर गायिका कनिका चौहान व डी स्टार डांस ग्रुप के कलाकाराें की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने आनंद लिया। इस मौके पर भरत चौहान, अनुराग सैनी, रचना चौधरी, राजा भैया, अनुराधा, गौरव शर्मा, सोनू सिकंदर, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed