फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पिछले साल एएमयू छात्रों ने किये थे रिकार्ड मतदान

पिछले साल एएमयू छात्रों ने किये थे रिकार्ड मतदान

Mon, 22 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल एएमयू छात्रों ने किये थे रिकार्ड मतदान
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पिछले साल रिकार्ड मतदान (75 प्रतिशत) हुआ था। करीब 18 हजार मतदाताओं में से 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने मतदान किया था। सर्वाधिक 92 प्रतिशत मतदान यूनानी फैकल्टी में हुआ था।


पिछले साल अध्यक्ष पद पर मशकूर अहमद उस्मानी, ठाकुर अजय सिंह एवं अबू बकर के बीच मुकाबला था। बरौली के भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र ठाकुर अजय सिंह के मैदान में मजबूती से कूदने से छात्र संघ चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया था। यहीं कारण रहा कि छात्रों ने जमकर मतदान किया था। 14 मतदान केंद्रों पर करीब 75 प्रतिशत मतदान हुए थे, जो रिकार्ड है। करीब 18 हजार में से 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने मतदान किया था। यूनानी मेडिसन फैकल्टी में सर्वाधिक 92 प्रतिशत मतदान हुए थे। धर्मशास्त्र एवं कृषि संकाय में 89 प्रतिशत मतदान हुआ था। सबसे कम करीब 64 प्रतिशत मतदान मेडिसन फैकल्टी में हुआ था। अब देखना दिलचस्प है कि एएमयू छात्र पिछले साल का रिकार्ड इस बार तोड़ पाते हैं या नहीं। हालांकि इस बार भी कैंपस चुनावी रंग में रंगने लगा है और प्रत्याशियों की शेरवानी खूंटी से उतर गए हैं। परंपरागत शेरवानी पोशी का कार्यक्रम भी एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed