{"_id":"5bc8ec8ebdec22693b02319c","slug":"161539894414-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकियां और आतिशबाजी होगी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकियां और आतिशबाजी होगी आकर्षण का केंद्र
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
21 अक्टूबर को महानगर में महाराजा अग्रसेन महोत्सव की धूम रहेगी। वैश्य समाज के लोगों में महाराजा अग्रसेन की 5142 वीं जयंती मनाने को उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है। रामघाट रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में जयंती संयोजक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 21 अक्टूबर को अग्रसेन चौक पर सुबह 8 बजे से महायज्ञ, सम्मान समारोह, अग्र ज्योति पत्रिका विमोचन एवं शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग ने बताया कि प्रात: 10 बजे से सम्मान समारोह होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश, नरेश गोयल चेयरमैन कोको फॉर्म आएंगे। महामंत्री विनय अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्त्रस्म में विशिष्ट अतिथि के जगन प्रसाद गर्ग विधायक आगरा, कपिल देव अग्रवाल विधायक मुजफ्फरनगर, राजीव मित्तल निर्देशक आरके एसोसिएट एंड होटलायर्स प्राइवेट लिमिटेड, राम किशन अग्रवाल चेयरमैन बसेरा ग्रुप, दीपक अग्रवाल चेयरमैन किसान आयरन वर्क्स आगरा, विवेक बंसल राष्ट्रीय सचिव एआईसीसी, मनोज गर्ग चेयरमैन बुलंदशहर, माननीय रविकांत अग्रवाल चेयरमैन सादाबाद मौजूद रहेंगे। मीडिया प्रभारी शरद बंसल ने बताया कि शोभायात्रा में झांकियां एवं आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रेसवार्ता में अविन अग्रवाल, संदीप गर्ग, दुर्गेश अग्रवाल, निंकुज अग्रवाल, शिखर अग्रवाल आदि मौजूद थे।