{"_id":"5bb52d99867a5570ee098df4","slug":"161538600345-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्तारीकरण में सिरदर्द बने मोबाइल टावर व विद्युत विभाग की एक्सटेंशन लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्तारीकरण में सिरदर्द बने मोबाइल टावर व विद्युत विभाग की एक्सटेंशन लाइनें
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण में विद्युत ट्रांसमिशन विभाग की हाईटेंशन लाइनें एवं निजी कंपनियों के मोबाइल टावर रोड़ा बने हुए हैं। इस मामले में एडीएम सिटी ने विद्युत ट्रांसमिशन विभाग को आज दोपहर तक हाईटेंशन लाइनों के टावर हटाने का एस्टीमेट तैयार कर देने के आदेश दिए हैं। मोबाइल कंपनियों को अपने टावर हटाने के नोटिस जारी किये हैं।
नेशनल हाइवे अथारिटी ने पिछले दिनों हुए सर्वे के बाद धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण में आड़े आ रहे सभी अवरोधों को चिन्हित कर उन्हें हटाने के लिए सभी विभागों को एस्टीमेट देने को कहा था। वन विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों ने तो एस्टीमेट दे भी दिया है।
बुधवार को विद्युत ट्रांसमिशन विभाग के एक्सईएन एडीएम सिटी के पास पहुंचे और धनीपुर हवाई पट्टी के पास लगे टावरों से समूचे शहर को होने वाली विद्युत सप्लाई का हवाला देते हुए टावरों को थोड़ा नीचे करने का प्रस्ताव रखा। इसे एडीएम ने तत्काल नकार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट कहा कि टावरों को हटाना ही पड़ेगा। साथ ही निर्देश दिया कि विभाग तत्काल टावर हटाने में होने वाले खर्च का एस्टीमेट तैयार करे और गुरुवार दोपहर तक उसे उनके पास भेज दे। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि विस्तारीकरण मार्ग में चार मोबाइल टावर लगे हुए हैं। इनसे संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर टावर हटाने को कहा गया है। वह सभी संबंधित विभागों के एस्टीमेट लेकर इन सभी को प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन एससी गोयल के समक्ष पांच अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में रखेंगे।
पायोनियर व एंबीशन क्लब की एनओसी पर भी होगा विचार
अलीगढ़। प्रशासन ने समय से शुल्क जमा न कराने पर कुछ माह पूर्व धनीपुर हवाई पट्टी में संचालित पायोनियर व एंबीशन फ्लाइंग क्लब की एनओसी रद्द कर दी थी। इस निर्णय के खिलाफ कंपनी अफसर हाईकोर्ट गए। न्यायालय ने शासन को उनका पक्ष सुनने तथा उसके बाद निर्णय लेने को कहा था। इस मामले में पांच अगस्त को बैठक हुई थी। अब पांच अक्टूबर को लखनऊ में प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन की अध्यक्षता में बैठक होनी है। इस बैठक में क्लब की एनओसी को लेकर कोई निर्णय हो सकता है।