फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चुनाव से पहले राम मंदिर नहीं बना तो मोदी व भाजपा का होगा बंटाधार: नृत्यगोपाल दास

चुनाव से पहले राम मंदिर नहीं बना तो मोदी व भाजपा का होगा बंटाधार: नृत्यगोपाल दास

Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले राम मंदिर नहीं बना तो मोदी व भाजपा का होगा बंटाधार: नृत्यगोपाल दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


केंद्र सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले अगर राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा तथा मोदी दोनों को नुकसान उठाना पड़ेगा। जनता ने शासन के साथ-साथ राम मंदिर के लिए भाजपा को केंद्र व प्रदेश में सत्ता सौंपी। इसलिए सरकार को जनता और धर्माचार्यों की भावनाओं को देखते हुए अतिशीघ्र राम का भव्य मंदिर बनवाना चाहिए। यह बातें राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने शहर के एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहीं।

मनीष इंटरनेशनल के व्यक्तिगत कार्यक्रम में आए नृत्यगोपाल दास ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बहुमत में है। प्रांत में योगी की सरकार बहुमत में है। सारी जनता ने मोदी-योगी को राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण के लिए भेजा है। इसलिए दोनों सरकारों को मिलकर राम मंदिर का निर्माण अविलंब प्रारंभ कर देना चाहिए। नहीं तो मोदी व भाजपा के लिए आगामी चुनाव घातक हो सकते हैं।
विज्ञापन



राम मंदिर को भूलकर पीएम के मस्जिदों में चक्कर लगाने वाले नए रूप के दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा कि पीएम की गद्दी ही ऐसी है। केंद्र की गद्दी मुसलमानों के चक्कर में रहती है। अब मोदी भी मुसलमानों के चक्कर लगाएं तो कौन सी बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर-गांव में आवारा घूम रहे पशुओं के लिए कहा कि सरकार को विशेष योजना चलाकर इन पशुओं को जंगल में एक स्थान चयनित कर वहां पहुंचाया जाए। ताकि किसानों की फसल को ये जानवर नुकसान न पहुंचा सकें। गोशाला की मांग कर रहे लोगों को जेल में डालने वाला अपराधी है।

संतों की हत्या के बारे में पूछा गया तो कहा कि संतों की कोई हत्या नहीं हुई है। राम मंदिर बनने से मुख्य मुद्दा खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर के बनने से उनका मुद्दा खत्म नहीं होगा, बल्कि मुद्दा और प्रबल हो जाएगा। इस मौके पर मनीष इंटरनेशनल के डायरेक्टर सतीश गौड़, सतीश वशिष्ठ, हरिनारायण सिंघल, हरिश्चंद सिंघल, सौम्या गौड़, आशीष शर्मा, आरके चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


विवादस्पद बयानों पर प्रतिक्रिया से बचते रहे महाराज
नृत्यगोपाल दास पत्रकारों से वार्ता के समय विवादास्पद बयानों से बचते रहे। जब उनसे मोहन भागवत के हाल ही के बयानों के बारे पूछा तो कहा कि हमने पढ़ा नहीं। चाहें प्रवीण भाई तोगड़िया का मसला हो या एससीएसटी एक्ट का विवाद हो। इन सभी सवालों पर महाराज ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। हम दो महीने से बाहर हैं। टीवी, अखबार, रेडियो आदि कुछ देखते नहीं हैं। इसलिए हम इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed