फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा आईटी विभाग ने बांटे ध्वज

भाजपा आईटी विभाग ने बांटे ध्वज

Sun, 18 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा आईटी विभाग ने बांटे ध्वज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा महानगर के आईटी विभाग ने शनिवार को खिरनीगेट आगरा रोड स्थित जैन मंदिर पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिन्दू ध्वज वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल ने लोगों को ध्वज वितरित करके किया।

आईटी विभाग के महानगर संयोजक विक्रांत गर्ग ने कहा कि 18 मार्च को हिंदू कलेंडर के अनुसार नववर्ष प्रारंभ होता है, जबकि अधिकतर हिंदू इसे भूलकर हम पाश्चात्य् संस्कृति को अपना चुके हैं।
विज्ञापन


हिन्दू कलेंडर के अनुसार नव संवत्सर से नववर्ष प्रारंभ होता है। इस दिन सभी को अपने घर पर ध्वज लगाना चाहिए। शहर संयोजक भारत पाटनी एवं राज सक्सेना ने कहा कि सभी हिंदुस्तानियों को 18 मार्च को प्रात: उठकर शंखनाद एवं घंटानाद करके सूरज की पहली किरण को अर्ध्य देकर नववर्ष का स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन सक्सेना (शहर संयोजक) एवं मोंटू पिल्लई (संयोजक) ने सभी लोगों को माथे पर चंदन का तिलक लगाकर एवं पटका उढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान गगन अग्रवाल, अंकुश मित्तल, सौरभ सैनी, रोहित कुमार, चिराग सक्सेना, प्रदीप पेंटर, सुबोध स्वीटी, मानव महाजन, योगेंद्र वशिष्ट, पुष्पेंद्र जादौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed